फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Canal bridge on Kanina-Unhani road dilapidated, deep potholes on road

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना-उन्हाणी रोड पर नहर की पुलिया जर्जर, सड़क पर गहरे गड्ढे

Sat, 08 Jun 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 08 Jun 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Canal bridge on Kanina-Unhani road dilapidated, deep potholes on road
फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद
कनीना। कनीना से महेंद्रगढ़ की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर गांव उन्हाणी के पास नहर की पुलिया में पानी का रिसाव होने से जर्जर मार्ग से लोगों को हादसे का डर सता रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन व महाविद्यालय की छात्राएं गुजरती हैं।
विज्ञापन

हाल ही में लोक निर्माण विभाग की ओ से इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन नहर की पुलिया के नजदीक पानी रिसाव के कारण यह 50 मीटर सड़क अधूरा छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना कि कनीना-महेंद्रगढ़ मार्ग राजस्थान, रेवाड़ी-गुरुग्राम व दिल्ली को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने के चलते इस मार्ग से प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन आवागमन करते हैं। सड़क पर पानी भरने व रोड पर बने गढ्ढों की वजह लगातार हादसे हो रहे हैं। बार-बार मांग के बाद भी नहरी विभाग इस रिसाव को बंद करने में कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा। पानी भरा होने के कारण लोक निर्माण विभाग ने भी सड़क का काम अधूरा छोड़ दिया है। जर्जर सड़क के कारण लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। गड्ढों में पानी भरा होने के कारण दिखाई नहीं देने से हर माह औसतन दस हादसे हो रहे हैं। आए दिन कन्या महाविद्यालय उन्हाणी की छात्राएं गिरकर घायल हो रही हैं।
विज्ञापन

उन्हाणी में नहर की जर्जर पुलिया पर अनेक बार सड़क हादसे हों चुके हैं। विभाग आज तक इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। जिस दिन कोई बड़ा हादसा हो जाएगा तब विभाग जागेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील राव ककराला, उप प्रधान बार एसोसिएशन कनीना
कनीना से उन्हाणी की तरफ जाते समय कॉलेज की स्कूटी स्वार छात्राएं इस जगह गिरकर घायल हो चुकी हैं। इस मामले को अनेक बार विभाग को जानकारी दी गई है। विभाग नींद से नही जाग पा रहा। अगर इस पर जल्दी ध्यान नहीं दिया गया तो मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी जाएगी।
राहुल यादव, प्रधान व्यापार मंडल
इस नहर पर बनी पुलिया से रिसाव की समस्या पिछले तीन-चार सालों से बनी हुई है। जिम्मेदार इतने लंबे समय बाद भी इसका समाधान नहीं कर पाए हैं। कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत दे चुके हैं।
नीरज चौधरी, प्रधान चौधरी मार्केट
उन्हाणी के पास टूटे हुए मार्ग पर रात को भी सड़क हादसे होते हैं। ना तो वहा पर टूटी हुई सड़क का कोई संकेत लगा हुआ है और ना ही कोई ब्रेकर बना हुआ है। विभाग को इस तरफ जल्द से जल्द ध्यान देना चाहिए नहीं तो कोई बड़ा हादसा होगा।
महेश बोहरा, प्रधान बस स्टैंड व्यापार मंडल
कनीना से महेंद्रगढ़ तक के मार्ग को करीब 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। गांव उन्हाणी में नहर की पुलिया के पास पानी का रिसाव होने की वजह से उसका स्थाई समाधान करवाने को लेकर छोड़ा गया है। नहरी विभाग को अवगत भी करवाया जा चुका है। पानी की समस्या के समाधान को लेकर नहर विभाग के अधिकारियों को लिखा हुआ है। पानी रिसाव का इंतजाम होने के शीघ्र बाद सड़क का निर्माण करा दिया जाएगा।

अश्वनी कुमार एक्सन, बीएंडआर व पीडब्ल्यूडी विभाग महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

फोटो संख्या:61- कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर  में बने गड्ढे--स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed