फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cabinet Minister Aarti Singh Rao took charge

Mahendragarh-Narnaul News: कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने किया कार्यभार ग्रहण

Sat, 19 Oct 2024 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Aarti Singh Rao took charge
फोटो नंबर-17कार्यभार ग्रहण करने पर मंत्री आरती सिंह राव को मिठाई ​खिलाते सीएम नायब सिंह सैनी।
नारनौल। हरियाणा की कैबिनेट मंत्री आरती राव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में कार्यभार संभाला लिया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर मंत्री अनिल विज, रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव, पटौदी की विधायक विमला चौधरी, नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव व अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव सहित अनेक ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मंत्री आरती राव ने कहा कि अटेली व प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश की जनता ने तीसरी बार हरियाणा में भाजपा को बहुमत दिया है। इसके लिए वे प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करती हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ग्रहण से पहले 24 हजार नौकरियां देने का वायदा किया था, जिसे पूरा कर दिया गया है। प्रदेश में अनुसूचित जातियों में आरक्षण का दो वर्गों में वर्गीकरण कर दिया गया है, यह वर्ग वंचित अनुसूचित जाति और अन्य अनुसूचित जाति होंगे।
विज्ञापन

अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे में से 10 प्रतिशत वंचित अनुसूचित जाति के लिए शेष 10 प्रतिशत अन्य अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। अब तक हरियाणा की मंडियों में 55 प्रतिशत धान और बाजरे का उठान किया जा चुका है। किसानों के खाते में धान की खरीद के लिए 3056 करोड़ व बाजरे की खरीद के लिए 331 करोड़ रुपये खातों में भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed