फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By remembering the resolution taken in Jind, the workers should work towards achieving the goal: Ravindra

कार्यकर्ता जींद में लिए गए संकल्प को याद कर लक्ष्य हासिल करने में लगे कार्यकर्ता

Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
By remembering the resolution taken in Jind, the workers should work towards achieving the goal: Ravindra
सूबेदार रणबीर सिंह को पार्टी का झंडा देकर जजपा ज्वाईन करवाते युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवा - फोटो : Narnol
नारनौल। जजपा की स्थापना और संघर्ष के समय जींद में लिए गए संकल्प को याद कर कार्यकर्ता दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का सपना साकार करें। जजपा प्रदेश का मजबूत संगठन है। गांव-गांव जाकर एक बूथ एक योद्धा बनाएं। एक बूथ सखी को भी जोड़ने का कार्य करें, ताकि संगठन और मजबूत हो सके। ये बातें मिजामपुर रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में आयोजित जजपा युवा के चौपाल को संबोधित करते हुए युवा जजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान ने कहीं।
विज्ञापन

चौपाल में नांगल श्यालू निवासी सूबेदार रणबीर सिंह ने एडवोकेट अजय चौधरी के मार्गदर्शन में जजपा की सदस्यदा ग्रहण की। जाट महासभा के प्रधान एडवोकेट विजयपाल एवं नगर पार्षद संदीप भांखर ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सांगवान ने कहा कि कहा कि जजपा प्रदेश का सबसे मजबूत संगठन है और यह सब निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं के बल पर है। सीनियर नेता युवाओं का मार्ग-दर्शन करें और सबको साथ लेकर आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर एक बूथ एक योद्धा के साथ-साथ एक बूथ सखी को भी जोड़ने का कार्य करें, ताकि संगठन और मजबूत हो सके।
विज्ञापन

जजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में जिला परिषद एवं पंचायतों के चुनाव होने हैं और पार्टी के दिशानिर्देशों पर यह चुनाव मजबूती से लड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष एडवोकेट तेजप्रकाश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सबसे महत्वपूर्ण होते हैं तथा पंचायती चुनाव लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी होते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में यह चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ना है। इस मौके पर जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली और युवा जिलाध्यक्ष अभय सिंह गुर्जर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed