फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By getting the status of a sport, the attraction towards yoga will increase in children: Dr. Abhay

योग को खेल का दर्जा मिलने से बच्चों में बढ़ेगा आकषर्ण

Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
By getting the status of a sport, the attraction towards yoga will increase in children: Dr. Abhay
नेताजी स्टेडियम में आयोजित योगासन प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : Narnol
नारनौल। योग मानव के भीतर छुपी हुई संभावनाओं को संभव बना देता है। योग व्यक्ति की सूक्ष्म संवेदनाओं को जागृत करके अंत: यात्रा पर ले जाता है। योगासन को खेलों का दर्जा मिलने पर बच्चों और युवा पीढ़ी का योग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। ये बातें नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने रविवार नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में द्वितीय योगासन खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने केबाद प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ सरस्वती शिक्षण समूह के चेयरमैन दयाराम यादव मौजूद रहे। योग एसोसिएशन के अध्यक्ष नीलेश मुद्गल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा योगासन को खेल का दर्जा दिया जाना एक ऐतिहासिक निर्णय है। समापन अवसर पर नगर परिषद प्रमुख कमलेश सैनी व जिला खेल अधिकारी परसराम ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग हमें स्वस्थ रखता है। योग हमें मजबूत बनाता है। सभी बच्चों को और बड़ों को नियमित योग अवश्य करना चाहिए। रेवाड़ी से योगाचार्य नितिन कुमार निरीक्षक के रूप में उपस्थित रहे। एसोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ. भंवर सिंह, आयोजन सचिव रीना कुमारी, तकनीकी सचिव अरुण कुमार ढिल्लो एवं नितिन यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 72 प्रतिभागियों ने 9-14 वर्ष, 14-18 वर्ष एवं 18 आयु वर्ग में भाग लिया।
विज्ञापन

लड़कियों के 9-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, खुशी द्वितीय व रिया तृतीय स्थान पर रही। 14-18 वर्ष आयु वर्ग में निधि आर्या प्रथम, मुस्कान द्वितीय, नैंसी व अंतिम तृतीय, 18 से अधिक आयु वर्ग वर्ष में आरती प्रथम, नीतू द्वितीय, मासूम तृतीय स्थान पर रहीं। लड़कों के 9-14 आयु वर्ग में नीरज प्रथम, मानव द्वितीय, कुणाल तृतीय स्थान पर रहा। 14-18 वर्ष में प्रशांत प्रथम, हिमान द्वितीय व साहिल तृतीय तथा 18 से अधिक आयु वर्ग अजय कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय व अजित तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता खिलाड़ी हरियाणा योगासन खेल एसोसिएशन की ओर से अक्तूबर में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed