फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Buses running without back light and GPS

Mahendragarh-Narnaul News: बिना बैक लाइट और जीपीएस के दौड़ रहीं बसें

Sun, 21 Apr 2024 02:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Buses running without back light and GPS
नारनौल। कनीना में हुए निजी स्कूल हादसे के बाद सख्त हुए प्रशासन ने स्कूली बसों की फिटनेस जांच शनिवार को अवकाश के दिन भी जारी रखी। यह जांच क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की ओर से की जा रही है और रविवार को भी जारी रहेगी। शहर की नई अनाज मंडी में ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर सज्जन कुमार तथा एमबीआई कंवर सिंह सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। निजी स्कूल बसों की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि रोजाना उनके पास करीब 50 निजी स्कूलों की बसे जांच के लिए आ रही हैं, जिनमें सभी कमियों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि बसों में अगर थोड़ी भी कमी पाई जाती है तो उसे पूरा करने के लिए फाइल पर लिखकर दे दिया जाता है। दस साल पुरानी बसों की फिटनेस जांच नहीं की जा रही है। इसके अलावा बसों में सीट, जीपीएस, लाइट, फायर सिस्टम तथा अन्य सभी जरूरी चीजों की जांच की जा रही है। जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि बहुत से निजी स्कूलों की बसें तो कमियों को पूरा किए बगैर भी जांच के लिए आ जाती हैं, लेकिन हम सभी कमियों को लिखकर उन्हें देते हैं और उनके पूरा होने के बाद ही फाइल जमा करते हैं। कई बसें तो जांच के दौरान ऐसी भी वापस भेजी गई, जिनके शीशों में दरार आ रही थी और कई में ब्रेक मारने पर बैक लाइट नहीं जल रही थी। उन्होंने बताया कि कई बसों में जीपीएस और सीसीटीवी कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे। ऐसी बसों को वापस भेज देते है और जब तक एक भी कमी रहती है फाइल नहीं ली जाती है। निजी स्कूल बसों की फिटनेस जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि सरकार व प्रशासन के आदेश के अनुसार शनिवार को भी जांच गई और रविवार की छुट्टी वाले दिन भी यह जांच की जाएगी। कहा कि पहले सभी निजी स्कूल अपनी बसों की स्वयं ठीक से जांच करें व इसके बाद हमारे पास फिटनेस जांच के लिए लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed