{"_id":"6859a892a45a7509be0fa6ec","slug":"buses-do-not-run-on-holidays-passengers-are-upset-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118019-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अवकाश के दिन नहीं चलतीं बसें, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अवकाश के दिन नहीं चलतीं बसें, यात्री परेशान
Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग की बसों का रविवार को संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया बवानियां रूट पर प्रतिदिन नारनौल व रेवाड़ी डिपो की दस से अधिक बसें आवागमन करती है। लेकिन, रविवार या अवकाश के दिन बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। इस रूट से प्रतिदिन एक हजार से अधिक यात्री यात्रा करते है।
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा, मुकेश, सन्नी, रोशन, प्रमोद व विकास ने बताया कि महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी वाया बवानिया रूट पर रविवार के दिन राज्य परिवहन की बसों का संचालन कम होता है। इस रूट पर दस बसों का संचालन प्रतिदिन होता है, जिसमें रेवाडी व नारनौल डिपो की बसें शामिल है।
सरकारी कार्यालयों का अवकाश होने पर आमजन छुट्टी को लेकर अपनी रिश्तेदारियों में आवागमन करते है, लेकिन इन रूटों पर यातायात के कोई साधन नहीं है। हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर ग्रामीण आश्रित है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने महाप्रबंधक व समाधान शिविर में कर चुके है।
विज्ञापन
परंतु, विभाग की ओर से इस समस्या का आज तक कोई समाधान नहीं किया गया। ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि महेंद्रगढ़ शहर से ग्रामीण रूटों पर रविवार या अवकाश के दिन भी बस सेवाओं का संचालन किया जाए। ताकि यात्रियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।
-- -- -- -- -- --
महेंद्रगढ़ से वाया बवानियां रेवाड़ी रूट पर अवकाश के दिन काफी कम यात्री आवागम करते हैं। इसके कारण कभी कभार बसों की व्यवस्था के लिए कुछ रूटों पर भेज दिया जाता है। लेकिन अब जल्द ही इस रूट पर बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-- - वेदप्रकाश, प्रभारी बस स्टैंड, महेंद्रगढ़