फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bus stand, bum, police, bum squad, search, opration, mocdril

बस स्टेंड पर बम मिलने की सूचना से मची खलबली

Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bus stand, bum, police, bum squad, search, opration, mocdril
बम अफवाह की धमकी
नारनौल। किसी भी आतंकी हमले और बम आदि की घटना से निपटने के लिए शनिवार को पुलिस ने बस  स्टेंड पर मॉक ड्रिल की। शाम करीब पौने चार बजे से शुरू हुई यह मॉक ड्रिल  पौने पांच बजे तक चली। एक बार तो लोगों व सवारियों में बम की सूचना से  हड़कंप मच गया तथा जल्दी-जल्दी बस स्टेंड खाली कर दिया। वहीं बाद में हकीकत  पता चलने पर लोगों ने पुलिस को कोसा भी। इससे एक घंटे तक बस स्टेंड से  जाने वाली सवारियों को काफी परेशानी हुई। वहीं कई बसें देरी से भी चली।
विज्ञापन

शहर में किसी भी आतंकी घटना से निपटने के लिए पुलिस विभाग द्वारा शनिवार को बस  स्टेंड पर डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में मॉक ड्रिल की। इस मॉक ड्रिल  में भारी पुलिस बल मौजूद था। डीएसपी राजेश कुमार के अनुसार मॉक ड्रिल के तहत सभी तरह की सावधानी बरती गई। इसमें सबकुछ वैसा ही किया गया, जैसा बम आदि की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा किया जाता है। इससे पुलिस कर्मचारियों  को बम आदि की सूचना मिलने पर उसे कैसे डिफ्यूज किया जाए तथा इससे आम जन को कैसे बचाया जाए, उसकी रिहर्सल की जाती है।
विज्ञापन


रेवाड़ी से आया बम निरोधक दस्ता
मॉकड्रिल के तहत शनिवार को पुलिस को बस स्टेंड में एक बस में बम होने की सूचना  मिली। सूचना मिलने पर तुरंत बस स्टेंड को खाली करवाया गया। वहीं तुरंत रेवाड़ी स्थित बम निरोधक दस्ते को इसकी सूचना दी गई। बम निरोधक दस्ते ने खोजी कुत्तों की मदद से बस से एक खाली डिब्बा बरामद किया और उसे डिफ्यूज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे लंबी चली मॉकड्रिल
पुलिस विभाग द्वारा बस स्टेंड पर की गई मॉक ड्रिल करीब एक घंटे लंबी चली। इससे पुलिस की कछुआ गति से की गई इस कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस को करीब पौने चार बजे बम होने की सूचना मिली। इसके बाद करीब 3.50 पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बस स्टेंड खाली करवाया गया। रेवाड़ी से बम निरोधक दस्ते ने आने में काफी समय ले लिया। वह करीब 4.35 पर पहुंचा। इसके बाद 4.55 पर बम  डिफ्यूज किया गया।


पहले मचा हड़कंप, फिर परेशानी, कोसा पुलिस को
बस स्टेंड पर बम होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने करीब 3.50 पर बस स्टेंड को खाली करा दिया। इससे एक बार तो लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने जल्दी-जल्दी बस स्टेंड को खाली कर दिया। करीब आधे एक घंटे तक लोग बस स्टेंड  के बाहर खड़े रही। बस स्टेंड से कोई भी बस नहीं चलने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं इसके बाद जब वास्तविकता लोगों को पता चली तो लोगों ने पुलिस  प्रशासन को जमकर कोसा। लोगों का कहना था कि बार-बार बस स्टेंड पर ही  मॉक ड्रिल क्यों की जाती है। इससे पूर्व फरवरी माह में भी बस स्टेंड पर  मॉक ड्रिल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed