फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus service started from rural routes, people of 50 villages of five assembly will benefit

ग्रामीण रूटों से बस सेवा शुरू, पांच विधानसभा के 50 गांवों के लोगों को होगा फायदा

Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bus service started from rural routes, people of 50 villages of five assembly will benefit
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड। संवाद - फोटो : Narnol
रेवाड़ी डिपो द्वारा बुधवार से महेंद्रगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण रूटों पर बस का परिचालन शुरू कर दिया गया। इस बस के चलन से पांच विधान सभा के करीब 50 गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि नारनौल डिपो द्वारा एक माह से यह बस की गई थी। इस बस के बंद होने से रेवाड़ी, गुुुरुग्राम, धारूहेड़ा, बावल सहित दिल्ली जाने के लिए ग्रामीण रूटों पर कोई बस न होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। इससे प्रतिदिन नौकरी सहित रोजीरोटी के लिए आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने निभाई मुख्य भूमिका
इस समस्या को लेकर महेंद्रगढ़ के सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने नारनौल डिपो महाप्रबंधक नवीन शर्मा से मुलाकात कर बस को चलाने की मांग की थी। विभाग ने लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी डिपो से तालमेल कर ग्रामीण रूटों पर यह बस शुरू करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा बस का रूट और समय
समाजसेवी रामनिवास पाटोदा ने बताया कि रोडवेज विभाग ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 5:50 बजे से वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, सुंद्रह, भोजावास, गोमला, ऊंचा, नीचा, भैरू का बांस कुंड होते हुए रेवाड़ी तक बस सेवा शुरू की है। सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों ने महाप्रबंधक नवीन शर्मा, सीआई कृष्ण कुमार डीआई ओम कुमार, स्टेनो कैलाश यादव का आभार व्यक्त किया है।
पांच विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ेगी बस
ग्रामीण रूटों से यह बस सेवा शुरू होने से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ दैनिक कार्यों से रेवाड़ी, गुरुग्राम, बावल, धारूहेड़ा सहित दिल्ली तक जाने में आसानी होगी। इस रूट पर अन्य यातायात के साधन नहीं होने से महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली, बावल व रेवाड़ी आदि पांच विधान सभाओं के 50 से अधिक गांवों के लोगों को दिक्कत आ रही थी।

इस रूट पर लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। मांग व परेशानी को देखते हुए रेवाड़ी डिपो से बस सेवा शुरू करा दी गई है। यह बस सेवा शुरू होने से अनेक गांवों के लोगों को अब परिवहन सेवा का लाभ मिलेगा। - नवीन कुमार भारद्वाज, जीएम, राज्य परिवहन विभाग नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed