{"_id":"6801432dc04a8860bf0caef6","slug":"bus-service-from-mahendragarh-to-khatushyam-dham-resumed-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116507-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ से खाटूश्याम धाम के लिए बस सेवा पुन: शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ से खाटूश्याम धाम के लिए बस सेवा पुन: शुरू
Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। रेवाड़ी राज्य परिवहन की ओर से एक सप्ताह पूर्व खाटूश्याम धाम के लिए बंद की गई बस सेवा फिर शुरू कर दी गई है। इससे खाटू श्याम धाम जाने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
रेवाड़ी डिपो की ओर से एक सप्ताह पूर्व यह बस सेवा को बंद कर दी गई थी। महेंद्रगढ़ व कनीना क्षेत्र में खाटूश्याम धाम जाने के लिए कोई बस सेवा नहीं होने से क्षेत्र के लोगों ने फिर बस चलाने की मांग की थी। श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए रेवाड़ी डिपो की ओर से यह बस सेवा बुधवार से पुन: शुरू कर दी गई है।
अब प्रतिदिन यह बस सुबह आठ बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से रवाना होकर 12 बजे खाटूश्याम पहुंचेगी। इसके बाद दो घंटे के विश्राम के बाद दोपहर दो बजे से चलकर नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना से कोसली में रात्रि ठहराव करेगी। इसके बाद से पुन: उसी समय के हिसाब से प्रतिदिन आवागमन करेगी। इस बस को दोबारा शुरू कराने के लिए सामाजिक संगठनों व ग्राम पंचायतों ने एक लिखित प्रस्ताव रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक को सौंपा था।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रामनिवास पाटोदा ने बताया कि रेवाड़ी डिपो के महाप्रबंधक से कोसली वाया महेंद्रगढ़ खाटू धान के लिए बस चलवाने की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सालासर धाम, ऋषिकेस, मथुरा, आगरा सहित देश के अन्य तीर्थस्थानों के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। इन स्थानों के लिए यहां से ट्रेन भी नहीं है। महेंद्रगढ़ क्षेत्र से हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु देशभर के तीर्थस्थलों का भ्रमण के लिए अन्य डिपो व रेलवे स्टेशनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।