फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bus problme

छात्राओं ने बस अड्डा से कॉलेज तक के लिए मांगी रोडवेज बस

Tue, 20 Aug 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
bus problme
शिक्षामंत्री आवास पर ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य - फोटो : Narnol
राजकीय महिला कॉलेज की छात्राओं ने सोमवार को शिक्षामंत्री के आवास पर ज्ञापन सौंपकर कॉलेज तक रोडवेज की बस सेवा देने की मांग की है। छात्राओं ने कहा कि सैकड़ों छात्राओं को रोजाना बस अड्डे तक पैदल जाना पड़ता है। इस कारण काफी छात्राओं की सुबह के समय कक्षाएं भी छूट जाती हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की आरती, नैना, सोनिया, अच्युता, प्रिया, रवीना, दीप्ती, निशा, स्वाति, सुषमा, प्रेमलता, प्रियंका सहित ने सोमवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के स्लोगन पर काम कर रही है। महेंद्रगढ़ जिले के अलग अलग गांवों से सैकड़ों छात्राएं रोजाना बस के जरिए राजकीय महिला कॉलेज पहुंचती है। बस अड्डे से महिला कॉलेज तक पहुंचने के लिए छात्राओं के पास कोई व्यवस्था नहीं है। शहर की सड़कों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन

छात्राओं को रोजाना कीचड़ भरी सड़कों से गुजरते हुए बस अड्डे तक जाना पड़ता है। इसके अलावा लावारिस पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं। जिस कारण छात्राओं को हमेशा जान का खतरा बना रहता है। बस अड्डे से लेकर कॉलेज तक आवारा किस्म के लड़के छात्राओं को परेशान करते हैं। छात्राओं को बस अड्डे से लेकर कॉलेज तक बस सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सुबह के समय दो बसों की व्यवस्था की जाए। इसी तरह से दो बसें दोपहर को छुट्टी के समय कॉलेज से बस अड्डा परिसर तक लगाई जाएं। छात्राओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सीएम को भी अपना मांगपत्र भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed