फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bus operations extended on Sihma Mahavidyalaya and Rewari route

Mahendragarh-Narnaul News: सिहमा महाविद्यालय और रेवाड़ी रूट पर बढ़ाया गया बसों का संचालन

Fri, 22 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Bus operations extended on Sihma Mahavidyalaya and Rewari route
फोटो नंबर- 08नारनौल ​डिपो पर खडी हरियाणा रोडवेज की बसें। संवाद
नारनौल। नारनौल डिपो कार्यालय से दो माह में स्थानीय लोगों द्वारा सिहमा स्थित बाबा खेतानाथ महाविद्यालय, रेवाड़ी, नांगल चौधरी और खाटू धाम रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसमें से सिहमा स्थित बाबा खेतानाथ महाविद्यालय और रेवाड़ी रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाया गया है। छात्रों की सुविधा के लिए सिहमा रूट पर संचालित 5 बसें अब महाविद्यालय होकर संचालित की जा रही है। वहीं रेवाड़ी रूट के लिए सुबह 9 बजे से एक अतिरिक्त बस का संचालन किया जा रहा है। इससे अब रेवाड़ी रूट पर संचालित बसों की संख्या 40 हो गई है लेकिन नांगल चौधरी और निजामपुर रूट पर बसों का संचालन अभी नहीं बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नांगल चौधरी और निजामपुर रूट पर पड़ने वाले अनेक गांवों के लोग खरीदारी, पढ़ने और नौकरी के लिए नारनौल आते हैं लेकिन शाम 6 बजे बाद इन रूट पर बसों का संचालन नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नारनौल डिपो से 130 बस हरियाणा रोडवेज और 20 बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित है। 80 बसों का संचालन दिल्ली, अमृतसर, गुरुग्राम, झूंझनु, चंडीगढ़ जैसे लंबे रूट पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 70 बसों का संचालन महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, निजामपुर, बहरोड, सिंघाना, कनीना, सिहमा और अटेली रूट पर और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाता है। कुछ ग्रामीण और लंबे रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाने के लिए नारनौल डिपो द्वारा इस वर्ष 20 नई बसों की मांग उच्च विभाग को भेजी गई थी। जिसमें से अभी तक केवल 5 बसें ही उपलब्ध हो पाई है।


वर्जन :
छात्रों और आम लोगों की सुविधा के लिए सिहमा कॉलेज और रेवाड़ी रूट पर बसों के संचालन को बढ़ाया गया है। नांगल चौधरी और निजामपुर रूट पर बसों के संचालन का निरीक्षण व आय-व्यय का आकलन कर बसों के संचालन बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। उच्च विभाग से 20 नई बसों की मांग की थी, जिसमें से 5 नई बस उपलब्ध करवाई जा चुकी है। उम्मीद है शेष 15 बस भी आगामी कुछ माह में उपलब्ध हो जाएगी।
सतीश कुमार, सीआई,नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed