फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bulldozer razes illegal colony in Narnaul; two DPCs demolished.

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, दो डीपीसी तोड़ीं

Tue, 13 Oct 2026 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer razes illegal colony in Narnaul; two DPCs demolished.
फोटो नंबर-01 विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करती मशीन। स्रोत: विभाग - फोटो : 1
नारनौल। शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सोमवार को कार्रवाई की। टीम ने बाईपास रोड के पास करीब दो एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की। इस दौरान दो डीपीसी तोड़ने के साथ पूरा सड़क नेटवर्क उखाड़ दिया गया। कार्रवाई जिला प्रशासन की मदद से पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को हुई इस कार्रवाई का नेतृत्व ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर योजनाकार सतेंद्र कुमार ने किया। टीम ने अवैध रूप से विकसित किए जा रहे क्षेत्र में सड़कें उखाड़कर कॉलोनी के ढांचे को नष्ट किया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने लोगों से अपील की कि बिना विभागीय अनुमति के निर्माण न करें। कृषि भूमि को आवासीय या व्यावसायिक उपयोग में बदलने के लिए नियमानुसार लाइसेंस और अनुमति लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता की जांच जरूर करें। निर्माण शुरू करने से पहले भी अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed