{"_id":"5876795e4f1c1b7840ba8008","slug":"bsnl-internate-service-sto-cou","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा रही ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा रही ठप, उपभोक्ता परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मशीन में तकनीकी खराबी के चलते बुधवार को भारत संचार निगम लिमिटेड की इंटरनेट सेवा बाधित रही। जिससे दफ्तरों में कामकाज ठप रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विनोद कुमार, मुकेश, अंजनी कुमार, बिक्रम व राजेंद्र प्रसाद आदि ने बताया कि सरकार द्वारा अधिकांश योजनाएं आनलाइन कर दी गई हैं जिसके लिए बिना इंटरनेट सभी कार्य ठप पड़ जाते हैं। बुधवार की सुबह करीब 8.30 बजे नेट सप्लाई अचानक बंद हो गई। जिससे विभिन्न दफ्तरों में लगाई गई बायोमैट्रिक मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। आनलाइन हाजिरी नहीं लगने पर कर्मचारी एक-दूसरे कार्यालयों में संपर्क करते देखे गए। सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि स्टॉफ निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंच गया था लेकिन इंटरनेट के अभाव आनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हुई। करीब तीन घंटे अव्यवस्था रही, इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। बीएसएनएल के जेटीओ आशुतोष ने बताया कि तकनीकी खराबी से अव्यवस्था हो गई थी। जिसे दुरुस्त कर दिया गया है।