{"_id":"6aea2fe2b47a4f9f7d050f93","slug":"bsfbsf-jawan-passes-away-two-months-before-retiremente-retirement-narnol-news-c-196-1-nnl1003-147406-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति से दो महीने पहले बीएसएफ के जवान का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्ति से दो महीने पहले बीएसएफ के जवान का निधन
विज्ञापन
फोटो नंबर-06जवान विनोद कुमार का फाईल फोटो।
नारनौल। गांव भूषण कलां निवासी बीएसएफ के उपनिरीक्षक विनोद कुमार का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे राजस्थान के जैसलमेर में बीएसएफ की 35वीं बटालियन में तैनात थे। आगामी 31 दिसंबर को उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।
सेवानिवृत्ति से महज दो महीने पहले उनके निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक छा गया।
विनोद कुमार 2 नवंबर को जैसलमेर से ट्रेन के जरिये अपने गांव लौट रहे थे। उन्हें नारनौल रेलवे स्टेशन पर उतरना था लेकिन रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। इस कारण वे नारनौल स्टेशन पर नहीं उतर पाए। परिजनों ने फोन किया लेकिन संपर्क नहीं होने पर रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर उनकी तलाश की गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विनोद कुमार वर्ष 1987 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। सोमवार शाम को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बीएसएफ की 95वीं बटालियन, भोंडसी की टीम ने इंस्पेक्टर भागचंद के नेतृत्व में उन्हें अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
इसके बाद गांव के श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।