फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Brother made a basic video, if you don't distribute it, how can you do it....

पांच मिनट में 100 कट्टे हो गए साफ, वायरल विडियो में महिला ने कहा कि भाई बना ले बेसक से विडियो, ना बांट्या तो कै करा

Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Brother made a basic video, if you don't distribute it, how can you do it....
अटेली में खाद का कट्टा लेकर जाता युवक । - फोटो : Narnol
नारनौल। खाद की कमी होने के कारण किसान अब चोरी करने पर उतारू हो गए हैं। सरकार भी किसानों की समस्याओं का समाधान करने में सफल नहीं हो पा रही है। ऐसे में समझा जा सकता है कि किसानों की खाद की कितनी मजूबरी होगी। बुधवार को अटेली में कुछ किसानों ने पांच मिनट में ही अनाज मंडी में रखे 100 कट्टे साफ हो कर दिए। एक दो को कट्टा उठाते देखकर और भी किसान खाद की ओर दौड़ पड़े। इसकी एक सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की गई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक महिला कर रही है कि भाई बना ले बेसक विडियो, ना बाट्या तो कै करां। वीडियो में और भी किसान खाद लेने के लिए दौड़ रहे हैं। 2.53 मिनट की वायरल विडियो में किसान सिर पर 50 किलो का खाद का बैग भागते हुए ले जा रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने किसानों के खिलाफ मामला दर्ज शुरू कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े से कोऑपरेटिव सोसायटी के पैक्स व निजी बीज की दुकानों पर चक्कर काटने को मजबूर हो रहे थे। जिन लोगों के पास आधारकार्ड था उन लोगों को दो कट्टे वितरित किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु एंड कंपनी की बुधवार को 25 नंबर दुकान पर मात्र 100 कट्टे एन पी के इफ्को 12-32-16 मार्का के उपलब्ध थे। जिनको टोकन के आधार पर वितरण करना था लेकिन को- ऑपरेटिव सोसायटी की सरकारी दुकान पर अवकाश तथा डीएपी खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों ने नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर रोष प्रकट करते हुए जाम लगा दिया। लगभग 10 मिनट तक लगे जाम के कारण पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और किसानों को आश्वासन देकर यातायात को सुचारु किया।
पुलिस टीम ने थाना प्रभारी राजेंद्र यादव के नेतृत्व में सरकारी दुकान पर लाइन लगाने का काम किया परंतु इससे पहले कुछ लोग सड़क पर रोष जता रहे थे तो वहीं दूसरी ओर सैकड़ों की संख्या में महिलाओं पुरुषों ने अनाज मंडी की कॉमन शेड के नीचे लगे एनपीके इफ्को खाद के कट्टों को जबरन उठाकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस प्रशासन तब तक वहां पहुंचा जब तक किसान खाद के कट्टों को लेकर फरार हो चुके थे।
बाक्स:
एक आरोपी किया गिरफ्तार:
उक्त मामले में पीड़ित व्यापारी कृष्ण एवं विजेंद्र ने मंडी में ही एक दुुकान के आगे खड़े एक आरोपी को कट्टे के साथ पकड़ लिया। उसने अपना नाम शैतान सिंह निवासी भीलवाड़ा बताया। उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। बाद में उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।
चोरी का मामला किया दर्ज
पुलिस ने पीड़ित व्यापारी कृष्ण एवं विजेंद्र की शिकायत पर एक नामजद तथा अन्य के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया। दस बाइक के नंबर दिए गए हैं उनके मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। वीडियो देखकर आरोपियों की पहचान की जा रही है।-राजेंद्र यादव, थाना प्रभारी, अटेली।

बाक्स:
व्यापारियों ने की लूट की निंदा, तीन दिन हड़ताल करने का लिया निर्णय
अनाज मंडी में किसानों द्वारा पीएनके खाद की लूटपाट करने के कारण खाद बीज व्यापारियों ने एकत्रित होकर अपनी दुकानें बंद कर दी। आगामी रणनीति के लिए सभी अनाज मंडी स्थित 25 नंबर विष्णु कुमार की दुकान पर बैठक जारी रखी । इस दौरान खाद और बीज के दुकानदारों ने तीन दिन हड़ताल करने का फैसला लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रतनलाल की अध्यक्षता में व्यापारियों ने पुलिस थाने में शिकायत दी और मांग की जल्द से जल्द लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर कार्रवाई करें। इस मौके पर पार्षद संजय गोयल, अनिल गुप्ता, राकेश अग्रवाल, भगवान दास, यशपाल, राम रतन, वीरेंद्र सिंह, जगमोहन, सतवीर, सज्जन सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed