{"_id":"6727ce238c47eb956e0f6827","slug":"broken-wall-is-not-being-repaired-matter-stuck-between-two-departments-narnol-news-c-196-1-nnl1004-117759-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: टूटी दीवार की नहीं हो रही मरम्मत, दो विभागों के बीच अटका मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: टूटी दीवार की नहीं हो रही मरम्मत, दो विभागों के बीच अटका मामला
Mon, 04 Nov 2024 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। यादव धर्मशाला की तरफ बनी बस स्टैंड की चहारदीवारी काफी लंबे समय से टूटी हुई है और टूटी दीवार के समीप बने शौचालय भी बदहाल स्थिति में है।
यादव धर्मशाला की ओर जाने वाले रास्ते की तरफ बनी बस स्टैंड की चहारदीवारी के समीप से कच्चा नाला गुजर रहा है। कुछ समय पहले नाले की सफाई के लिए नगर परिषद कर्मचारियों की ओर दीवार को तोड़ा गया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दीवार की मरम्मत नहीं कराई गई है। बस स्टैंड प्रशासन की ओर से इस बाबत कई बार नगर परिषद प्रशासन को अवगत करवाया जा चुका है।
दीवार टूटी होने के कारण यात्री भी बस स्टैंड में आने व जाने के लिए इस उबड़-खाबड़ रास्ते का प्रयोग करते हैं। इस कारण उन्हें चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं गोवंश भी कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं। रात के समय असामाजिक तत्व के लोग भी बस स्टैंड परिसर में प्रवेश कर जाते हैं।
शौचालय की सफाई व्यवस्था बदहाल
यादव धर्मशाला की तरफ टूटी हुई चरारदीवारी के समीप बने शौचालय सफाई व्यवस्था के अभाव में बदहाल स्थिति में हैं। शौचालय में गंदगी जमा है और निकासी का भी उचित प्रबंध नहीं है। इस कारण लोगों की सुविधा के लिए बने शौचालय से आस-पास का वातावरण दुर्गंधमय बना रहता है और बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
नाले की सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से दीवार को तोड़ा गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी दीवार की मरम्मत का कार्य नहीं किया गया है। दीवार की मरम्मत के कार्य के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका है। शौचालय की उचित सफाई के लिए योजना बनाई गई है, बस स्टैंड परिसर में मौजूद सभी शौचालय की नियमित सफाई करवाई जाएगी, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
राजेश कुमार, बस अड्डा इंचार्ज, नारनौल।