नारनौल। श्री गौड़ ब्राह्मण सभा की ओर से मोहल्ला चौधरियान स्थित सभा भवन के परिसर में शुक्रवार को ब्राह्मणों ने श्रावणी उपाकर्म धूमधाम से मनाया। पूजन के बाद सभी विप्रजनों ने नये यज्ञोपवीत धारण किए।
शारदा संस्कृत महाविद्यालय के आचार्य पं. देवदत्त शास्त्री के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। यजमान गौड़ सभा के प्रधान राकेश मेहता एडवोकेट रहे। आचार्य देवदत्त शास्त्री, राजेश बोहरा, मनोज शास्त्री, दीपक शास्त्री सहित शारदा संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों ने गंगाजल से सभी को पवित्र किया गया। इसके बाद सभी ने जलक्रिया पूर्ण करवाने के बाद सप्तऋषियों का पूजन किया। पूजन के बाद सप्तऋषियों को यज्ञोपवीत चढ़ाकर सभी विप्रजनों ने नए यज्ञोपवीत धारण किए। आचार्य देवदत शास्त्री ने शारदा संस्कृत महाविद्यालय के 11 नए ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार करवाया। आचार्य देवदत्त शास्त्री ने सभी विप्रजनों को यज्ञोपवीत के लाभ व उसकी महिमा के बारे में बताया। इस मौके पर पूर्व प्रधान गजानंद कौशिक को प्रधान राकेश मेहता ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर किशनलाल शर्मा, अर्जुनलाल शर्मा, पीडी गौड़, दशरथ शर्मा, सचिव कृष्ण कुमार, कोषाध्यक्ष निरंजनलाल मेहता, सुरेश शर्मा, कृष्ण कुमार, मनीष वशिष्ठ, धर्मपाल शर्मा, खेमचंद शर्मा, मूलचंद शर्मा, डा. लक्ष्मी नारायण, विजय गोस्वामी, डा. मामचंद शर्मा, अमित पांडे, भागीरथ शर्मा रहे।