फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bought 190 farmers' millet, rejects 8 heaps

कनीना में 190 किसानों का बाजरा खरीदा,8 ढेरियां रिजेक्ट

Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bought 190 farmers' millet, rejects 8 heaps
बुधवार को कनीना मंडी में 190 किसानों का बाजरा खरीदा गया। वीरवार को 200 किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की खरीद 21वें दिन भी जारी है। बुधवार को 190 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 5918 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। किसानों की बार-बार मांग के चलते संख्या दोगुनी कर दी गई है।
विज्ञापन

कनीना में सबसे अधिक खरीद होने के बावजूद भी जिले की मंडियों की अपेक्षा प्रतिदिन कम किसान बुलाये जा रहे हैं। कनीना अनाज मंडी में प्रथम अक्तूबर से खरीद शुरू हुई थी। आज तक तीन दिन कोई खरीद नहीं की गई है। 18 अक्तूबर तक प्रतिदिन एक सौ किसानों का शेड्यूल डाला जाता रहा है जो बढ़ाकर दो सौ कर दिया गया है किंतु जिले की अन्य मंडियों की तुलना में कम किसान बुलाये जा रहे हैं। 15 नवंबर तक बाजरा खरीदे जाने की संभावना है। कनीना की अनाज मंडी में बुधवार तक लगभग 8271 बैग का उठान बाकी था। बुधवार को 13900 बैगों का उठान किया गया। अब तक 88983 बैग का उठान किया जा चुका है।हैफेड मैनेजर सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को 200 किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलने के आसार हैं। 22 अक्तूबर को 200 और 23 अक्तूबर को 201 किसानों के बाजरा बेचने के लिए शेड्यूल जारी हुआ है। उन्होंने बताया कि निर्धारित मानदंडों को पूरा न कर पाने के चलते आठ ढेरियां रद्द कर दी गई है। जिनमें अमूमन 235 क्विंटल बाजरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed