फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bookings for tents and halwais begin ahead of the wedding season.

Mahendragarh-Narnaul News: शादी के सीजन से पहले टेंट व हलवाइयों की बुकिंग शुरू

Wed, 22 Oct 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bookings for tents and halwais begin ahead of the wedding season.
फोटो संख्या:64- अमित भार्गव--संवाद
महेंद्रगढ़। जैसे-जैसे विवाह-शादियों का सीजन नजदीक आ रहा है, शहर में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन

अब टेंट कारोबारियों, हलवाइयों और समारोह स्थल की बुकिंग शुरू हो गई है। इस बार शादी विवाह के अधिक शुभ मुहूर्त होने से कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। शहर के 15 के करीब समारोह स्थलों की बुकिंग अप्रैल तक की जा चुकी है। इससे कारोबारियों में उत्साह है। इस बार लोगों में विवाह समारोह को लेकर उत्साह है। टेंट संचालकों ने सभी सामान की सफाई व रंगरोगन शुरू कर दिया है। दुकान में विवाह-शादियों के लिए पूरा स्टॉक तैयार है। जिन परिवारों की शादियां नवंबर और दिसंबर में हैं उन्होंने पहले से ही टेंट, साज-सज्जा, लाइटिंग और साउंड की बुकिंग करवा ली है।

वहीं हलवाइयों के पास भी काम की भरमार होने लगी है। कई हलवाइयों ने नवंबर से लेकर फरवरी तक की तारीखें पहले ही फिक्स कर ली हैं। टीटू हलवाई ने बताया कि इस बार मिठाई और खाने के ऑर्डर पहले की तुलना में अधिक हैं। लोग इस बार पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ नई डिशों की भी मांग कर रहे हैं, जिससे तैयारियों का स्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार यह सीजन उनके लिए साल का सबसे व्यस्त और लाभदायक समय होता है। टेंट, लाइट, साउंड, फूलों की सजावट और खानपान सेवाओं की बढ़ती मांग से बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।

फोटो संख्या:64- अमित भार्गव--संवाद

फोटो संख्या:64- अमित भार्गव--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed