फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Book seller's shop raided, stock of books taken from warehouse

पुस्तक विक्रेता की दुकान पर मारा छापा, गोदाम से पुस्तकों का स्टॉक लिया कब्जे में

Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Book seller's shop raided, stock of books taken from warehouse
शहर में सीएम उड़नदस्ता व गुप्तचर विभाग द्वारा नकली पुस्तकों के खिलाफ चलाए अभियान के तहत शहर के बालाजी चौक स्थित एक दुकान पर छापा मारकर रिकॉर्ड खंगाला। दुकानदार पर छापा मारने के बाद टीम पुस्तक विक्रेता के गोदाम में पहुंची। दोपहर दो बजे सीएम उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान दुकानदार के ब्रह्मचारी रोड स्थित गोदाम पर पहुंची टीम ने पुस्तकों के स्टॉक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। टीमों द्वारा दो बजे शुरू की गई यह कार्रवाई शाम सात बजे तक जारी रही। वहीं टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा एनसीईआरटी दिल्ली को सूचना दी गई। सूचना के बाद टीम दिल्ली से महेंद्रगढ़ पहुंचने के बाद स्टॉक की पुस्तकों की जांच करेगी। जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि किताबें असली है या नकली।
विज्ञापन

सीएम उड़नदस्ते से निरीक्षक सूबे सिंह, उप निरीक्षक सांवलाराम, गुप्तचर विभाग की टीम से अजय, निरीक्षक विश्वजीत, उप निरीक्षक लीलाराम, उप निरीक्षक सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल अनिल, सिपाही सतीश व नवीन व कांस्टेबल अजय, शिक्षा विभाग से खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान किताबों को अपने कब्जे में लिया गया। सूचना के बाद एनसीईआरटी की विजिलेंस टीम भी दिल्ली से रवाना हो गई। टीम के पहुंचने के बाद पुस्तकों के असली या नकली होने का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed