फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bodies removed by breaking car windows with rod

कार की खिड़कियों को रॉड से तोड़कर निकाले शव

Mon, 18 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bodies removed by breaking car windows with rod
हादसे के बाद लगा जाम। संवाद - फोटो : ??????????
महेंद्रगढ़। कनीना रोड पर सड़क हादसे में चार सगे भाई- बहनों की मौत के बाद जाम लग गया। वैगनार और बस के बीच हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि कार से शवों को निकालने में करीब बीस मिनट लग गए। लोहे की रॉड से कार की खिड़कियों को तोड़ा गया, तब शवों को निकाला जा सका। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

कनीना रोड पर झगड़ौली नहर के पास रविवार शाम हुए हादसे के बाद मौके पर 50 से अधिक ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। कार बुरी तरह से पिचक गई थी और आगे की सीट पर बैठे लोगों के शव बुरी तरह से कुचले जा चुके थे। इस कारण ग्रामीणों ने पहले पिछली सीट पर सवार लोगों को निकालने का प्रयास किया। कार की खिड़की पूरी तरह से जाम हो चुकी थी। खिड़कियों को तोड़ने के लिए काफी देर तक मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने निजी बस से रॉड निकाली और इसके अलावा गांव से भी लोहे की रॉड लाकर खिड़की तोड़ी। इस दौरान कार में फंसे लोगों को निकालने में करीब 20 मिनट का समय लग गए। जब तक चारों को निकाला गया, तीन की मौत हो चुकी थी। लोगों ने चौथे को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ पहुंचाया, तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे के बाद लगा जाम
हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। इस रोड पर वाहनों की संख्या काफी ज्यादा रहती है। करीब 20 से 30 मिनट तक यातायात बाधित होने से दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। कुछ वाहन चालक ग्रामीण रास्तों व नहर के किनारे से वाहनों को निकालने का प्रयास करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से फरार हुआ चालक
निजी बस को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल बस का चालक फरार हो गया है। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रूट पर चलने वाली सहकारी समिति की यह बस रेवाड़ी से सवारियां भरकर महेंद्रगढ़ की ओर जा रही थी। इसी बीच उसकी कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस की सवारियों को मौके पर ही उतार दिया गया। बस को सदर थाना महेंद्रगढ़ में खड़ा किया गया है।

अस्पताल पहुंचे डीएसपी ने सवारियों से की बात
हादसे के बाद बस की घायल हुई सवारियों से बातचीत करने के लिए डीएसपी कुशल सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों का हालचाल जानने के बाद उन्होंने हादसे के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed