{"_id":"6b008e85a66521bd330dfce9","slug":"blos-should-conduct-door-to-door-verification-sdm-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147929-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएलओ घर-घर जाकर करें सत्यापन : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएलओ घर-घर जाकर करें सत्यापन : एसडीएम
विज्ञापन
नारनौल। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एसडीएम गुरविंदर सिंह ने पंचायत भवन में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया। इसमें मतदाता सूची के पुनरीक्षण और पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान प्रवक्ता साकेत यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए नामों का पुनः सत्यापन करना और पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र भरवाकर ऑनलाइन अपलोड करना है। उन्होंने बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले ऐसे मतदाताओं की पहचान करें, जिनके नाम अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरी प्रविष्टि के कारण सूची से हटाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करें।
निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान पात्र मतदाता मिलने पर बीएलओ उसका गणना प्रपत्र दोबारा भरवाकर पोर्टल पर अपलोड करेंगे। बाहर रहने वाले मतदाताओं को ई-मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी प्रपत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे पात्र नागरिकों के नाम अंतिम मतदाता सूची में समय पर शामिल किए जा सकेंगे।