फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Blood-soaked body found in Chaupal, police registered murder case against unknown

चौपाल में खून से लथपथ मिला शव, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया हत्या का मामला दर्ज

Mon, 18 Apr 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body found in Chaupal, police registered murder case against unknown
गांव गुवानी की एक चौपाल में सोमवार की सुबह खून से लथपथ शव मिला। शव के चेहरे पर तेजधार हथियार से चोट मारी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। उसके छोटे भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचकर सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौका मुआयना किया था। जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के अंदर एक के बाद एक तीन हत्याएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों संजय निवासी गुवानी का शव एक चौपाल में खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक के चेहरे पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। पूरा चेहरा खून से सना हुआ था। पुलिस का मानना है कि इसकी हत्या रात के समय हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई विक्रम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव से बाहर अकेला अलग कमरे में रहता था संजय
मृतक संजय मजदूरी का कार्य करता था। वह गांव से बाहर अकेला अलग कमरे में रहता था। उसकी पत्नी कई दिनों पहले उसको छोड़कर मायके चली गई थी जबकि उसके तीन बच्चे छोटे भाई के पास गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में हुई हत्याएं
जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में जिले के अंदर तीन हत्याएं हो चुकी हैं। एक का आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 अप्रैल को सिंघाना चौक पर एक खुले में खून से लथपथ शव मिला था। उसकी भी हत्या की गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। शव की शनाख्त नहीं होने पर 72 घंटे बाद पुलिस ने नगर परिषद से उसका अंतिम संस्कार करवा दिया। आरोपी को पकड़ना तो दूर की बात उसकी शिनाख्त तक नहीं हो पाई। वहीं खंड के गांव खेड़ी में 15 की रात को दामाद पूर्ण सिंह ने अपने ससुर उत्तर प्रदेश के जिला झांसी के गांव लोहागढ़ निवासी बब्बू 55 वर्षीय की हत्या कर दी थी। पुलिस पूूर्ण सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। रविवार की रात को संजय की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed