{"_id":"695ea0bd1ebe1b7e6400da0b","slug":"block-level-training-started-under-nipun-haryana-mission-narnol-news-c-198-1-fth1001-231658-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंडस्तरीय प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत खंडस्तरीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन
बावल। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को मजबूत करने के उद्देश्य से खंडस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। यह प्रशिक्षण बावल, जाटूसाना और खोल खंडों में प्राथमिक शिक्षकों के लिए आरंभ हुआ है।
बावल खंड में प्रशिक्षण राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय जलियावास, जाटूसाना में राजकीय प्राथमिक विद्यालय व खोल में सीआरसी केंद्र पर संचालित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के पहले दिन जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा और जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप दहिया ने जलियावास स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण के उद्देश्य, उपयोगिता और अपेक्षित परिणामों पर चर्चा की।
विज्ञापन
जिला उपायुक्त ने निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत जिला स्टीयरिंग कमेटी में दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। अधिकारियों ने शिक्षकों को बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए योजनाबद्ध, निरंतर और नवाचारी प्रयास करने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से पिछड़ रहे विद्यार्थियों पर फोकस कर उन्हें बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता दिलाना प्राथमिक लक्ष्य है। कक्षा-कक्ष में प्रभावी शिक्षण, सतत मूल्यांकन और समयबद्ध सुधारात्मक शिक्षण को आवश्यक बताया गया। प्रशिक्षण स्थल पर की गई व्यवस्थाओं की भी अधिकारियों ने सराहना की।
खंड खोल में प्रशिक्षण का निरीक्षण एसपीआईयू सदस्या अंजलि और जिला एफएलएन समन्वयक चरण सिंह ने किया। उन्होंने शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई शैक्षणिक रणनीतियों और गतिविधियों को विद्यालयों में लागू करने का आह्वान किया।
जिला एफएलएन समन्वयक ने बताया कि यह रिमेडिएशन आधारित प्रशिक्षण 16 जनवरी से 15 मार्च तक एफएलएन कक्षाओं में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य सपोर्टेड लर्नर और रिकॉग्नाइज्ड लर्नर श्रेणी के विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाना है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी का आश्वासन दिया।