{"_id":"67423de25abaca5c25035c3d","slug":"bkn-won-gold-medal-by-defeating-jhajjar-in-volleyball-narnol-news-c-196-1-nnl1005-118478-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन ने वॉलीबाल में झज्जर को हराकर जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन ने वॉलीबाल में झज्जर को हराकर जीता स्वर्ण पदक
Sun, 24 Nov 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय पॉलिटेक्निक झज्जर में 21 व 22 नवंबर को हुई वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में बीकेएन पॉलिटेक्निक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि वॉलीबाॅल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर विद्यार्थियों ने क्षेत्र व संस्थान का नाम रोशन किया है।
उन्होंने कहा कि जीत दूसरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। झज्जर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे मैच में नारनौल की टीम ने सिरसा को, क्वार्टर फाइनल में हिसार को व सेमीफाइनल में दामला पॉलिटेक्निक को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। फाइनल में नारनौल टीम का मुकाबला मेजबान टीम झज्जर से था। नारनौल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर झज्जर की टीम को 25-7, 22-25, 25-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स इंचार्ज मनोज यादव लगातार टीम के साथ बने रहे और खिलाड़ियों की हौसला बढ़ाया।