फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP sent four names from Mahendragarh, twenty names from Narnaul to the organization

भाजपा ने संगठन को भेजे महेंद्रगढ़ से चार, नारनौल से बीस नाम

Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP sent four names from Mahendragarh, twenty names from Narnaul to the organization
नारनौल। भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों में चेयरमैन पद के प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। भाजपा ने नारनौल से लगभग 20 तथा महेंद्रगढ़ से चार नाम संगठन को भेजे हैं। नांगल चौधरी की सीट महिला सामान्य होने की वजह से वीरवार को दोबारा से नाम लिए जाएंगे। वहीं आम आदमी पार्टी ने नारनौल से नगर परिषद के चेयरमैन के लिए तीन नाम पैनल में रखे हैं।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी एक एजेंसी हायर कर तीनों नाम की सर्वे करवा रही है। सर्वे में उम्मीदवार और उसके परिवार की पृष्ठभूमि की जांच करेगी। अगर उम्मीदवार पर कोई दाग नहीं है और परिवार के किसी सदस्य पर किसी भी प्रकार का दाग होता तो पार्टी उसे टिकट नहीं देगी। बता दें कि जिले में नारनौल में नगर परिषद, महेंद्रगढ़ एवं चरखी दादरी में नगरपालिका के चुनाव होने हैं। प्रदेश में पहली बार चेयरमैन के चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़े जा रहे हैं। सिंबल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी भाजपा, आम आदमी पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल एवं जन नायक जनता पार्टी है। कांग्रेस की ओर से सिंबल पर चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका फैसला 27 मई को होगा। यह कांग्रेस की वर्किंग कमेटी में निर्धारित किया जाएगा लेकिन वर्तमान में भाजपा एवं आम आदमी पार्टी जिले में सबसे अधिक सक्रिय लग रही है।
विज्ञापन

भाजपा की ओर से महेंद्रगढ़ से चार नाम तथा नारनौल से लगभग 20 नाम पैनल में भेजे हैं। पार्टी की 28 मई को हिसार में प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में इन सभी नामों पर चर्चा की होगी। उसके बाद टिकट घोषित की जाएगी। सूत्रों की मानें तो जिले में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा एवं सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव के सहयोग के बिना टिकट मिलना संभव नहीं है, क्योंकि पूर्व मंत्री पार्टी के सबसे पुराने एवं वरिष्ठ नेता हैं, वो एक-एक कार्यकर्ता को जानते हैं। जबकि ओमप्रकाश यादव वर्तमान में प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वहीं नांगल चौधरी में विधायक डॉ. अभय सिंह की टिकट बंटवारे में पूरी चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाक्स:
भाजपा ने इन नामों का गया पैनल
भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि महेंद्रगढ़ से चार लोगों के बायोडाटा आए थे इनमें निवर्तमान वाइस चेयरमैन रमेश बोहरा, पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, विहिप के जिला अध्यक्ष रामजीवन मित्तल, सुनील अग्रवाल शामिल हैं। नारनौल से 20 लोगों ने जिला अध्यक्ष को बायोडाटा भेजे हैं। इनमें बाबूलाल यादव, संदीप यादव, राजेश बंटी, कालू टांडू, राजेश मांदी, लक्ष्मी सैनी, ज्योति सैनी, भारती सैनी, प्रीति शर्मा, सरोज बाला, संतोष शर्मा सहित 20 नाम भेेजे गए हैं। पार्टी की ओर से इन नामों पर सर्वे भी करवाया जा चुका है। इन सभी की रिपोर्ट पार्टी जिला अध्यक्ष की ओर से पार्टी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भेज दी गई है।

-
आम आदमी पार्टी में सर्वे के बाद लगेगी मुहर
आम आदमी पार्टी की ओर से नारनौल नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए तीन नाम पैनल में भेजे गए हैं। इनमें कांता यादव, सुरेश सैनी, डॉ. राजसुनेश यादव शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के ओबीसी चेयरमैन दिल्ली जगदीश यादव ने बताया कि पार्टी की ओर से एक एजेंसी हायर की गई है। एजेंसी पैनल में दिए गए तीन नामों का सर्वे कर रही है। सर्वे की रिपोर्ट आने के बाद टिकट की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed