फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bjp,politcal,ex minister

समीक्षा बैठक : भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद से लेकर सीएम तक की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल

Wed, 20 Nov 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
bjp,politcal,ex minister
जयराम सदन में महेन्द्रगढ़ में मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार की हुई हार के कारणों की समीक्षा बैठक मे - फोटो : Narnol
विधानसभा चुनाव में हार का मुख्य कारण सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा बनी। जन आशीर्वाद यात्रा में प्रत्याशी बनाए गए, इसके बाद उनको संभाला नहीं गया। पार्टी के ही कुछ नेता निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़े और भाजपा प्रत्याशी को हराने का काम किया। कार्यकर्ताओं ने सीएम की ईमानदार के तौर पर पेश की गई छवि पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा ईमानदार तो पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी थे, जिसने कांग्रेस को इस हालात में पहुंचा दिया। सीएम को नहीं बदला गया तो हरियाणा में भाजपा की भी ऐसी ही हालत हो जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ महेंद्रगढ़ में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की हार के कारणों पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने पहुंचे। करीब एक घंटे की बैठक में कार्यकर्ताओं ने सीएम से लेकर सांसद तक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बैठक में ओमप्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के नाम के साथ उनकी राय को रिकार्ड किया। कार्यकर्ता योगेश शास्त्री ने कहा कि बिजली निगम ने हमें हराने का काम किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के घर पर जान-बूझकर छापे मारे गए। संतोष पीटीआई ने कहा कि सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा हार का कारण बनी। यात्रा में कई-कई लोगों को विधायक के तौर पर शक्ति प्रदर्शन कराया गया। बाद में यह लोग निर्दलीय प्रत्याशी भी बन गए। चिंरजीलाल ने कहा सीएम मनोहरलाल की छवि को ईमानदार के तौर पर प्रस्तुत किया जाता रहा। इसके इतर जनता के काम नहीं हुए। ईमानदार को मनमोहन सिंह भी थे। अगर सीएम को नहीं बदला गया तो हरियाणा में भाजपा के भी कांग्रेस जैसे हालात हो जाएंगे। सांसद ने भाजपा प्रत्याशी रामबिलास शर्मा की जीत के लिए कोई काम नहीं किया। कार्यकर्ता विक्की खुड़ाना ने सांसद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के लिए काम किया। सतबीर यादव नौताना ने कहा मंत्रियों से ज्यादा पावरफुुल मुख्यमंत्री के ओएसडी की लंबी-चौड़ी टीम थी। मंत्रियों के कहे जाने पर भी काम नहीं होते थे। ओएसडी फाइलों को अटकाते रहते थे। रामचंद्र तायल ने कहा कि इस क्षेत्र के साथ विकास कार्यों में भेदभाव हुआ। इस क्षेत्र के जिस काम को रामबिलास शर्मा भेजते वह काम जरूर रोका जाता था। हमारे क्षेत्र की नहर के लिए प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर काम शुरू नहीं होने दिया। सुदेश बोहरा ने कहा कि हार के मुख्य कारण में शहर की सड़कों की दुुर्दशा भी कारण रही।
विज्ञापन

देवेंद्र यादव ने कहा कि सांसद के कार्यकर्ताओं ने इस क्षेत्र में भाजपा के लिए काम नहीं किया। नगर में विकास नहीं होना पाना भी हार का कारण बना। सरपंचों में इस तरह का माहौल बनाया गया कि रामबिलास शर्मा उनके काम नहीं होने दे रहे। इस कारण सरपंच समर्थन में नहीं आए। सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा भी एक बड़ा कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल ने कहा कार्यकर्ताओं के बच्चों को डीसी रेट तक की नौकरी नहीं मिली। भाजपा कार्यकर्ताओं की बजाए अन्य दलों से जुड़े लोग ही नौकरी लगवाने में कामयाब रहे। प्रदीप कौशिक ने कहा सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा ने कई प्रत्याशी पैदा कर दिए, जो बाद में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मैदान में आ गए।
कार्यकर्ताओं से हार के कारणों पर मंथन किया है। इस बारे में पूरी रिपोर्ट तैयार कर संगठन को दी जाएगी। 23 नवंबर को पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रमुख अंश सौंप देंगे। रिपोर्ट संगठन का आंतरिक मामला होने के कारण इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दे सकते।
ओपी धनखड़, पूर्व कृषि मंत्री, हरियाणा।
संगठन ने पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ को समीक्षा के लिए भेजा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनकी राय जानी। हार के कारणों में यह भी सामने आया कि जन आशीर्वाद यात्रा में कई लोग प्रत्याशी के तौर पर शक्ति प्रदर्शन करने पहुंचे। बाद में इन लोगों को संभाला नहीं जा सका, जिसके चलते पार्टी को नुकसान हुुुआ।

रामबिलास शर्मा, पूर्व शिक्षामंत्री, हरियाणा
---------------------------------------
दो घंटे देरी से पहुंचे ओपी धनखड़
ओपी धनखड़ करीब दो घंटे देरी से बैठक लेने पहुंचे। बैठक दोपहर एक बजे शुरू होनी थी। पूर्व कृषि मंत्री ओपी धनखड़ तीन बजे पूर्व शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं की बैठक में उनके विचार जाने गए। दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक रामबिलास शर्मा ने मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के मंथन किया।
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed