{"_id":"68ee9184c96f56de42044e65","slug":"bjp-had-made-15-resolutions-before-the-assembly-elections-work-on-13-could-not-begin-narnol-news-c-203-1-sroh1010-120964-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व लिए थे 15 संकल्प, 13 पर नहीं शुरू हो सका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पूर्व लिए थे 15 संकल्प, 13 पर नहीं शुरू हो सका काम
विज्ञापन
फोटो संख्या:-65 कांग्रेसी नेता व पूर्व विधायक राव दान सिंह---संवाद
मनोज राजपूत
महेंद्रगढ़। विधानसभा चुनावों से पूर्व भाजपा की ओर से जारी किए गए प्रदेश के जिलावार संकल्प पत्र के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के लिए 15 संकल्पों की घोषणा की गई थी। प्रदेश सरकार को एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हाे चुका है लेकिन इन संकल्पों में 13 संकल्पों पर अभी जिम्मेदारों ने कोई योजना तक तैयार नहीं की है।
जिले की चार विधान सभा सीटों में से क्षेत्र की जनता ने तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा सजाया था। इन तीन प्रत्याशियों में वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री भी महेंद्रगढ़ जिले की अटेली विधान सभा से हैं लेकिन 15 संकल्पों में महज दो पर ही कुछ काम हुआ है। 13 संकल्प एक वर्ष बाद भी ठंडे बस्ते में चल रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -
भाजपा ने विधानसभा चुनावों से पूर्व जारी किए गए संकल्प पत्र में लॉजिस्टिक हब व मेडिकल कॉलेज को पूर्व में हुई घोषणाओं को शामिल किया था जिन पर काम चल रहा है। 100 बेड वाले अस्पतालों को 200 बेड में अपडेट करने की संकल्प पूरा करना तो दूर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के भवन का तीन साल में भी काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
वहीं विशेष मवेशी प्रजनन केंद्र, अस्पतालों में सीटी स्कैन एमआरआई व कार्डियोलॉजी की सेवाएं तो दूर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों को भी नहीं भरा जा सका है।
-- -- -- -- -- -- -- -
यह थे भाजपा के 15 संकल्प
-इंटीग्रेटेड मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स हब के निर्माण कार्य में तेजी लाएंगे। पीपीपी मोड में डिफेंस और एयरोस्पेस हब स्थापित करेंगे।मुर्राह, हरियाना जैसे मवेशियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष मवेशी प्रजनन केंद्र, पशु चिकित्सा क्लिनिक एवं मेगा गौशाला का निर्माण करेंगे। महेंद्रगढ़ में ग्रीन हाइड्रोजन हब स्थापित करेंगे। एक नया मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। एक विश्वकर्मा महाविद्यालय स्थापित करेंगे जो श्री विश्वकर्मा, कौशल विश्वविद्यालय से संबंधित रहेगा। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करेंगे। सिविल अस्पताल में आईसीयू बनाएंगे। 100 बेड वाले सिविल अस्पतालों को 200 और 200 वाले सिविल अस्पतालों को 300 बिस्तर वाले अस्पतालों में अपग्रेड करेंगे। सिटी स्कैन, एमआरआई व कार्डियोलॉजी सेवाओं का विस्तार करेंगे। हर गांव में एक महिला चौपाल बनाएंगे। जिला केंद्र में अति-वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेवा केंद्र बनाएंगे। ओलंपिक खेल नर्सरी बनाएंगे। आबादी के हिसाब से एक अत्याधुनिक सभागार बनाएंगे। दृष्टि केंद्र नाम से कमांड नियंत्रण केंद्र स्थापित करेंगे जो सरकारी सेवाओं के बेहतर समन्वय और वितरण सुनिश्चित करेगा।
-- -- -- -- -- -- --
सभी संकल्पों को किया जाएगा पूरा
भाजपा की ओर से जारी किए गए संकल्प पत्र के अनुसार जिले की दो बड़ी परियोजनाओं पर अधिकांश काम पूरा हो चुका है। लॉजिस्टिक हब का काम अंतिम चरण में है व मेडिकल काॅलेज में काम शुरू हो चुका है। वहीं महेंद्रगढ़, सतनाली अस्पतालों का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। -कंवर सिंह यादव, विधायक महेंद्रगढ़
-- -- -- -- -- -- -- -
भाजपा का एक साल काफी निराशाजनक रहा है
भाजपा ने अपने संकल्पों के अनुसार एक भी संकल्प को पूरा नहीं किया है। इनकी कथनी व करनी में बड़ा अंतर है। कुल मिलाकर भाजपा का एक साल प्रदेश के लिए काफी निराशाजनक रहा है। -राव दान सिंह, कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक महेंद्रगढ़