फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP government worked without any expense: Chief Minister

भाजपा सरकार ने बिना पर्ची-खर्ची काम किया : मुख्यमंत्री

Mon, 22 Apr 2024 02:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
BJP government worked without any expense: Chief Minister
नांगल चौधरी जनसभा में लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व अन्य नेतागण।
नारनौल। नांगल चौधरी की अनाज मंडी में रविवार को भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सैनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों का भी दौरा कर रहे हैं। आज हर जगह से एक ही आवाज आ रही है कि भाजपा काम करने वाली सरकार है। देश आज मजबूती से बदलता जा रहा है। एक ओर प्रधानमंत्री देश को बचाने में लगे हुए है, वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचारियों को बचाने में अन्य पार्टियां लगी हुई हैं। भाजपा सरकार ने बिना पर्ची व खर्ची के युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। मनोहर लाल की सरकार ने ईमानदारी से कार्य किया था। भाजपा गरीब की चिंता करने वाली सरकार है। हर वर्ग को आगे बढ़ाने का भाजपा सरकार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकार में बॉर्डर पर खड़े होने वाले जवानों पर पत्थर फेंके जाते थे, लेकिन अब 10 साल में पत्थरबाजी बंद हो गई है। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर चौधरी, सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा, पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक सीताराम यादव सहित लोकसभा प्रभारी व भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed