फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Birdichand Gothwal became the vice chairman of Kabir Social Upliftment Organization, Delhi.

Mahendragarh-Narnaul News: कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के बिरदीचंद गोठवाल बने वाइस चेयरमैन

Sun, 15 Jun 2025 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Birdichand Gothwal became the vice chairman of Kabir Social Upliftment Organization, Delhi.
नारनौल। कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली की वर्तमान कार्य अवधि समाप्त होने पर संस्था के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए संस्था के कार्यालय में पूर्व आईएएस ब्रह्मप्रकाश की अध्यक्षता में कार्यकारिणी सदस्यों की आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से प्रधान पद पर जगदीश चंद्र सिंघल और परामर्श मंडल के चेयरमैन पद पर पूर्व आईएएस ब्रह्मप्रकाश दहिया का निर्विरोध चयन किया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही कार्यकारिणी के अन्य पदों का चयन भी किया गया। जिसमें महेंद्रगढ़ जिले से उत्कृष्ट कार्य करने पर सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के महासचिव बिरदीचंद गोठवाल को वाइस चेयरमैन, बास किरारोद उमराबाद निवासी चौधरी फूल सिंह व जड़वा निवासी पूर्व एजीएम प्रेम सिंह को सलाहकार और बैरावास निवासी थावर सिंह गोठवाल को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन

इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान, अखिल भारतीय आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व तहसीलदार लालाराम नाहर, परिवर्तनकारी साहित्य मंच के अध्यक्ष व पूर्व प्राचार्य डॉ. शिवताज सिंह, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, धानक समाज के शिवनारायण मोरवाल, वाल्मीकि सभा के राजेश चांवरिया, कोली सभा के तोताराम, प्रधान अनिल फाण्डन, प्रधान जसवंत भाटी, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल चवन, सचिव सुमेर सिंह गोठवाल, पूर्व डीजीएम महेंद्र खन्ना, पूर्व प्रबंधक जयपाल सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारियों ने कबीर सामाजिक उत्थान संस्था के प्रधान जगदीश चंद्र सिंघल व परामर्श मंडल के चेयरमैन एवं पूर्व आईएएस ब्रह्मप्रकाश दहिया और संस्था की समस्त कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed