{"_id":"2c1778db9eb1abffa32048d302762291","slug":"billu-arrested-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिल्लू हत्याकांड में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिल्लू हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोगढ़ के बिल्लू ठेकेदार हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। आरोपी युवक को रविवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सतनाली थाना एसआई महाबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात माधोगढ़ बिल्लू ठेकेदार हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बूराखेड़ी के भाई एवं साजिश में शामिल सतेन्द्र को झज्जर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को रविवार को महेंद्रगढ़ अदालत के एरिया मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिल्लू हत्याकांड मामले में अब तक कुल चौदह गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। उन्होंने दावा किया कि इस हत्याकांड की पूरी साजिश और वारदात में शामिल सभी आरोपियों का खुलासा कर दिया गया है और बहुत जल्द ही मुख्य आरोपी संजय बूराखेड़ी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
मुख्य आरोपी अब भी फरार
गौरतलब है कि 15 फरवरी को गांव माधोगढ़ में पूर्व जिला पार्षद के पति एवं इनेलो नेता बिजेन्द्र उर्फ बिल्लू ठेकेदार की शराब ठेके के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिल्लू के पिता कै. मुंशीराम ने एक नामजद संजय बूराखेड़ी सहित चार-पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए सतनाली पुलिस में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में अब तक कुल चौदह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य शूटर संजय बूराखेड़ी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।