फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike rider dies due to collision with dumper, case registered

Mahendragarh-Narnaul News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, केस दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 07 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with dumper, case registered
नारनौल। नेशनल हाईवे 148 बी पर अंडरपास खानपुर सड़क के नजदीक एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की अंजाम देकर चालक डंपर सहित भाग निकला। शिकायत मिलने पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणी बाठोठा निवासी सज्जन सिंह ने बताया कि उसने नेशनल हाइवे 148 बी पर खानपुर अंडरपास के नजदीक मकान बना रखे है। वह बुधवार रात करीब सात बजे खेतों से घर आ रहा था। जब वह सड़क पर पहुंचा तो उसके ही गांव का रामसिंह बाइक से आ रहा था। एक डंपर चालक ने बड़ी तेज गति से गफलत में गाड़ी चलाते हुए रामसिंह की बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इससे रामसिंह सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गया। चालक ने एक बार डंपर को रोककर नीचे भी उतरा, परंतु जब उसने डंपर के नंबर देखे तो वह डंपर को भगा ले गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने घटना की सूचना रामसिंह के परिवार वालों को दी। स्वजन उसे उपचार के लिए नारनौल सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed