फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bike collides with tree due to deterioration, youth dies

बाइक संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Tue, 08 Dec 2020 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree due to deterioration, youth dies
महेंद्रगढ़। गांव उष्मापुर में शुक्रवार देर शाम को संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से जा टकराई। घायल बाइक चालक को राहगीरों ने नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव उष्मापुर निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शुक्रवार देर शाम उसका भतीजा संदीप (27) बाइक से गांव राजावास में किसी कार्यक्रम में गया था। जब वह कार्यक्रम से वापस आ रहा था, गांव उष्मापुर के पास उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसकी बाइक एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने संदीप को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को मृतक संदीप के चाचा के जितेंद्र के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक संदीप अविवाहित था। मृतक के दो बहनें व एक भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed