फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   bike collided with tree, wife his death

पेड़ से टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Mon, 02 Dec 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
bike collided with tree, wife his death
अटेली-महेंद्रगढ़ रोड पर शनिवार रात गांव मोहलड़ा के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद आगामी इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने रविवार को कागजी कार्रवाई कर शव का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव राता खूर्द निवासी सुमित अपनी पत्नी सुधा के साथ बाइक से महेंद्रगढ़ शादी समारोह में गया था। शनिवार देर रात वह अपनी के साथ महेंद्रगढ़ से वापस राता खुर्द लौट रहा था। अभी वह मोहलड़ा के निकट ही पहुंचा था कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। बाद में दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अटेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया तथा सुधा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed