फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, bhiwani, train, track, 9 hours, no train

इंजन पटरी से उतरा, नौ घंटे ठप रहा रेल यातायात

Fri, 28 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, bhiwani, train, track, 9 hours, no train
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
भिवानी।
विज्ञापन

बुधवार रात शंटिंग के दौरान सवारी गाड़ी का इंजन पटरी से उतर जाने के कारण नौ घंटे तक रेल यातायात ठप रहा। इंजन बेपटरी होने से हिसार रेल मार्ग बाधित होने के कारण यात्रियों का भारी परेशानी हुई। हिसार की ओर जाने वाली गाड़ियां भी रद्द कर दी गई। कर्मचारियों की लगभग नौ घंटे की मेहनत के बाद इंजन वापस पटरी आने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। सुबह साढ़े छह बजे सिरसा एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना हुई।
दिल्ली से चलकर रोहतक के रास्ते डीआरबी पैसेंजर गाड़ी बुधवार करीबन रात आठ बजे स्टेशन पर पहुंची। लेकिन शंटिंग के दौरान तोशाम ओवरब्रिज के पास इंजन पटरी से उतर गया। रात का समय होने से इंजन को वापिस पटरी पर लाने के कारण कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

इस दौरान हिसार रेल मार्ग पूरी तरह से प्रभावित हो जाने से सिरसा एक्सप्रेस भिवानी से आगे नहीं बढ़ पाई। इस कारण हांसी, हिसार, सिरसा जाने वाले यात्रियों को पूरी रात प्लेटफार्म पर ही बितानी पड़ी। हालांकि कुछ यात्री प्राइवेट वाहनों में गंतव्य की ओर निकल गए। इसके अलावा रात करीबन 2:30 बजे जयपुर से आने वाली गाड़ी रेवाड़ी स्टेशन पर ही रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों के पूरी रात की मेहनत के बाद सुबह आठ बजे डीआरबी गाड़ी वापस दिल्ली के लिए रवाना हो सकी। हालांकि सिरसा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर सुबह साढ़े छह बजे रवाना हो गई थी।
स्टेशन इंचार्ज जीके गुप्ता ने बताया कि शंटिंग के दौरान डीआरबी ट्रेन का इंजन पटरी से उतर जाने से थोड़ी परेशानी हुई। लेकिन सुबह तक ट्रेक ओके कर दिया गया। सिरसा एक्सप्रेस निर्धारित समय पर व डीआरबी तीन घंटे लेट रवाना हुई।


स्टेशन पर रही गहमागहमी
रात को इंजन पटरी से उतर जाने के कारण हिसार, सिरसा जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। रात को प्लेटफार्म पर ही रूकने वाले यात्री व सुबह दिल्ली, रोहतक की ओर जाने वाले यात्रियों की काफी भीड़ रही। नौ घंटे के दौरान बाधित ट्रैक का असर व्यवस्था बहाल होने के दो घंटे बाद तक स्टेशन पर साफ दिखाई दिया। हालांकि आठ बजे के बाद सभी ट्रेनें नियमित समयानुसार ही चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed