{"_id":"6636724e0474efb22e00f50e","slug":"bhiwani-mahendragarh-lok-sabha-bjp-candidate-dharambir-singh-filed-nomination-know-how-much-property-he-owns-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह ने भरा नामांकन, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा: भाजपा प्रत्याशी चौ. धर्मबीर सिंह ने भरा नामांकन, जानिए कितनी संपत्ति के हैं मालिक
Sat, 04 May 2024 11:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 May 2024 11:07 PM IST
सार
चौ. धर्मबीर सिंह ने भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन कर दिया है। उनके चुनावी हलफनामा में उनकी संपत्ति दर्शाई गई है। उनपर कोई कर्ज नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा की भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार चौधरी धर्मबीर सिंह की कुल चल संपत्ति 33,40,584.14 रुपये हैं। उनके पास कृषि, गैर कृषि और व्यवसायिक भूमि सहित कुल अचल संपत्ति 2,72,00,000 रुपये हैं। उनकी गुरुग्राम के यूनिवर्सल बिजनेस पार्क में भी संपत्ति है।
उनके पास एक पिस्तौल व गन है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये दर्शाई गई है।
वहीं 50 ग्राम सोने के आभूषण हैं। हालांकि उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोने के आभूषण हैं। वहीं चल व अचल संपत्ति भी ज्यादा है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 72,23,840.68 रुपये और अचल संपत्ति 7,79,00,000 रुपये हैं।
नामांकन पत्र में दर्शाई गई संपत्ति
विज्ञापन
उनके पास एक पिस्तौल व गन है, जिसकी कीमत 40 हजार रुपये दर्शाई गई है।
वहीं 50 ग्राम सोने के आभूषण हैं। हालांकि उनकी पत्नी के पास 900 ग्राम सोने के आभूषण हैं। वहीं चल व अचल संपत्ति भी ज्यादा है। उनकी पत्नी की चल संपत्ति 72,23,840.68 रुपये और अचल संपत्ति 7,79,00,000 रुपये हैं।
विज्ञापन
नामांकन पत्र में दर्शाई गई संपत्ति
- कुल संपत्ति : 3 करोड़ 5 लाख 40 हजार 584.14 रुपये
- नकद : 70,000 रुपये
- बैंक : 16,35,071.14 रुपये
- निवेश : 10,45,513 रुपये (एलआइसी)
- वाहन: इनोवा गाड़ी
- कोट केस : नहीं
- कर्ज : नहीं
- आभूषण: 50 ग्राम सोना
- हथियार : 1 पिस्तौल व 1 गन
- चल संपत्ति : 33,40,584.14 रुपये
- अचल संपत्ति : 2,72,00,000 रुपये ( कृषि भूमि और व्यावसायिक भूमि)