{"_id":"67d31cf8c337a9d9c906f74f","slug":"bhiwani-defeated-sehlang-in-village-siyana-narnol-news-c-203-1-sroh1011-115780-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव स्याणा में भिवानी ने सेहलंग को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव स्याणा में भिवानी ने सेहलंग को हराया
Thu, 13 Mar 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 13 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- गांव स्याना में वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हिस्स लेते खिलाड़ी--स्रोत- आयोजक
- फोटो : samvad
कनीना। वीरवार को उपमंडल के गांव स्याणा में दो दिवसीय बाबा कुशालदास खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सुरेंद्र कमांडो ने किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में 18 टीमों ने भाग लिया। इसमें पहले दिन 9 टीमों के बीच मुकाबले कराए गए।
सरपंच वीरपाल ने बताया कि बाबा कुशल दास वॉलीबाल सैमेसिंग खेल प्रतियोगिता के पहले दिन ढाब आश्रम स्याणा ने जीत दर्ज की। बन गोठड़ी रेवाड़ी व लोहारू की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बन गोठड़ी की टीम विजेता रही। ताल भिवानी और सेहलंग के मध्य मैच खेला गया। इसमें ताल भिवानी की टीम विजेता रही। उसके बाद पलवल हॉस्टल व लीला स्याणा की टीम के मध्य मैच खेला गया। इसमें पलवल हॉस्टल विजेता रही। 14 राज राइफल जयपुर व पवन सेहलंग की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें 14 राज राइफल जयपुर विजेता रही। लावन व एसएमएस जयपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें लावन की टीम विजेता रही।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम आने वाली टीम को 31 हजार रुपये, द्वितीय को 21 हजार रुपये व तृतीय को 11 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल कमेटी द्वारा प्रतियोगिता के बेस्ट प्लेयर को 2100 रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।