{"_id":"65903e220764d0b71b0ff319","slug":"bharat-vikas-jan-samvad-sankalp-yatra-reached-lavan-and-malda-bass-narnol-news-c-203-1-sroh1011-6351-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: भारत विकसित जन संवाद संकल्प यात्रा लावन व मालडा बास पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: भारत विकसित जन संवाद संकल्प यात्रा लावन व मालडा बास पहुंची
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- महिलाओ की गोद भराई की रस्म अदा करते पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा--स
महेंद्रगढ़। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा शनिवार को गांव लावन और मालड़ा बास पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज सरकार आपके गांव में पहुंची है, इस यात्रा में विभिन्न विभागों द्वारा आए अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनेंगे व उन समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। योजनाओं से वंचित रह गया था उन्हें योजनाओं का लाभ देने का ही सरकार का लक्ष्य है।
इस अवसर पर सभी विभागों ने अपनी स्टाल लगाकर नागरिकों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने सुपरवाइजर अनीता यादव की अध्यक्षता में गांव लावन की मनीषा व गांव मालडा बास की प्रियंका, पूनम, सरिता की गोद भराई की रस्म की गई। गांव लावन के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति रामचंद्र व गांव की सबसे बुजुर्ग महिला राजकोर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव लावन के शूटिंग पिस्टल में सिल्वर मेडल लाने वाले दिव्यांश व लावन के स्कूल के टॉपर बच्चे मुस्कान, निधि, रितेश, ध्रुव, विपिन को सम्मानित किया। नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग से मैनेजर रवि तंवर ने मौके पर ही गांव के रमेश का बीपीएल राशन कार्ड बनाया तथा जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार ने लावन के ओमप्रकाश, सुमित्रा, ओमवती की पेंशन बनाई। इस मौके पर बीडीपीओ अनिल कुमार, मंडल अध्यक्ष पवन खेरवाल, एसईपीओ अशोक कुमार, डीईओ नितिन कुमार, सुपरवाइजर अनीता यादव, सीएससी से प्रवीन के अलावा अन्य अधिकारी एवं गांव के नागरिक मौजूद रहे।