{"_id":"6820f00bffb558ec19025054","slug":"bharat-mata-ki-jai-reverberated-during-the-prabhat-ferry-narnol-news-c-196-1-nnl1003-124446-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे भारत माता के जयकारे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी में गूंजे भारत माता के जयकारे लगाए
Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 12 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-01 मोहल्ला देवस्थान में हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकालते राधा कृष्ण प्रभात
नारनौल। धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला देवस्थान में प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान प्रभु भक्ति व देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
प्रभात फेरी के मुख्य यजमान नीरज अग्रवाल ने परिवार सहित ठाकुर जी का पूजन कर सभी को चंदन का तिलक लगाया। प्रभात फेरी में बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष व महिलाओं ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर राधा रानी के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। प्रभात फेरी के दौरान ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए सभी ने प्रभु भक्ति व देश भक्ति का आनंद लिया।
प्रभात फेरी यजमान के निवास देवस्थान से प्रारंभ होकर बड़का कुआं, मोहल्ला चेतावाली कुई, संघीवाडा व देवस्थान से होती हुई वापस यजमान के निवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। अंत में सनातन धर्म के व भारत माता के जयकारों के साथ आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया।