{"_id":"5fcfde138ebc3e01c2171257","slug":"bharat-bandh-farmers-jam-on-nh-11-congressmen-protest-narnol-news-rtk585578195","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद : किसानों ने एनएच 11 पर लगाया जाम, कांगेसिंयों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद : किसानों ने एनएच 11 पर लगाया जाम, कांगेसिंयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। भारत बंद का जिले में कम ही असर देखने को मिला। किसानों ने अटेली के पास एनएच 11 को कुछ देर के लिए जाम लगाया। बाजार, मंडियां और रोडवेज की बसों का संचालन पहले की तरह हुुआ। कुछ रूटों आंशिक रूप से प्रभावित रहे। हालांकि कांग्रेस समेत कुछ संगठनों ने भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर पीएम का पुतला दहन किया।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान मोर्चों ने संयुक्त रूप से मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। कांग्रेस समेत अन्य संगठनों ने भारत बंद का पूरा समर्थन करते हुए चितवन वाटिका से महावीर चौक तक सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महावीर चौक पर जय जवान जय किसान के नारों के साथ पीएम मोदी का पुतला फूंका गया। इसमें पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह व पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने मुख्य रूप से प्रदर्शन में हिस्सा लिया। पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने पार्टी का किसानों की मांगों को समर्थन देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मोदी सरकार के कृषि विरोधी तीनों कानूनों के खिलाफ लगातार संघर्ष किया जा रहा है।
किसान संगठन भी हुए शामिल
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय कमेटी भी तीन कानूनों के खिलाफ चितवन वाटिका में विरोध विरोध किया। कमेटी के सचिव बलबीर सिंह ने बताया कि इसमें कई संगठनों के लोगों ने भाग लिया। विभिन्न संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। वक्ताओं ने कहा की यह केवल किसानों का संघर्ष नहीं हैं बल्कि देश के तमाम शोषित पीड़ित आम जनता का जन-आंदोलन है।
विज्ञापन
रोडवेज की बस सेवा आंशिक रुप से हुई प्रभावित
रोडवेज नारनौल डिपो में बसों का संचालन भारत बंद के पहले जैसा रहा। यूनियन ने प्रदर्शन नहीं किया। हालांकि जयपुर व अन्य शहरों में बंद को देखते हुए रोडवेज ने एहतियात के रुप में बसों के संचालन में बदलाव किया। रोडवेज के टीआई बाल किशन ने बताया कि जयपुर, अलवर और दादरी में भारत बंद के कारण इन रूट पर बसों के संचालन में थोड़ा बदलाव किया गया। नारनौल-जयपुर की बस को कोटपूतली तक, अलवर जाने वाली बस को बहरोड़ और दादारी जाने वाली बस को महेंद्रगढ़ तक भेजा गया। सुबह करीब 11 बजे से दोपहर एक बजे तक इन रूटों पर बसों के संचालन में आंशिक रुप से बदलाव किया गया। इसके आलावा अन्य दिल्ली, गुरुग्राम व रेवाड़ी के अलावा लोकल रूटों पर बसें सामान्य रुप से चली। हालांकि भारत बंद को लेकर बस स्टैंड पर अन्य दिनों की अपेक्षा कम यात्री पहुंचे।
बाजार खुले, वकील कार्य से रहे दूर:
दूसरी ओर शहर के बाजार पूरी तरह से खुले रहे। मंडियों में भी कामकाज अन्य दिनों की तरह हुआ। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादव ने बताया कि वकीलों ने मंगलवार को वर्क सस्पेंड रखा। उन्होंने बताया कि भारत बंद के समर्थन में वकील कार्य से दूर रखे। इस मौके पूनम, विजयपाल, नरेंद्र सिंह, सतेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, नरेश यादव, योगेश्वर समेत अन्य लोग मौजूद थे।

सरकार का पुतला फुंकते कांग्रेसी और अन्य । संवाद- फोटो : Narnol