फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhandara organized on the occasion of Purnima at Krishnanand Ashram in Dhanonda

Mahendragarh-Narnaul News: धनोंदा के कृष्णानंद आश्रम में पूर्णिमा पर लगाया भंडारा

Sun, 07 Sep 2025 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Bhandara organized on the occasion of Purnima at Krishnanand Ashram in Dhanonda
फोटो संख्या:68- गांव धनौंदा में कृष्णानंद आश्रम में आयोजित भंडारे  में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्ध
कनीना। गांव धनोंदा स्थित कृष्णानंद आश्रम में पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने माथा टेका, मन्नत मांगी और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

आश्रम के संत शिरोमणि स्वामी शिवानंद महाराज ने बताया कि आश्रम में हर पूर्णिमा को हवन का आयोजन किया जाता है। हवन के दौरान न केवल धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होते हैं बल्कि समाज सुधार के लिए विशेष पहल भी की जाती है। इसी कड़ी में युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई जाती है।
विज्ञापन

अब तक 551 युवाओं को नशा-मुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया जा चुका है। स्वामी शिवानंद महाराज ने कहा कि नशा समाज और परिवार को खोखला कर देता है। इसलिए युवाओं को सही दिशा में ले जाने और उनके जीवन को सकारात्मक बनाने के लिए आश्रम लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल यादव, उप प्रधान कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार आर्य, उपकोष अध्यक्ष डॉ. फतेहचंद दायमा, मखनलाल आचार्य, आनंद सिंगल दिल्ली, समाज सेवी ठाकुर रतन सिंह तंवर सहित श्रद्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed