कनीना। गांव बाघोत स्थित बाघेश्वर धाम में होने वाले विशाल भंडारे जागरण के लिए कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। मंदिर समिति सदस्य महीपाल नंबरदार बाघोत ने बताया बाघेश्वर धाम में कार्यक्रम की तैयारी के लिए बाघेश्वर धाम के मठाधीश महंत रोशन पुरी महाराज के आदेश अनुसार शिव मंदिर बाघेश्वर धाम कमेटी की बैठक हुई। बाघेश्वर धाम प्राचीन शिव मंदिर बाघोत में शिव परिवार स्थापना के उपलक्ष्य पर 3 जुलाई को जागरण में सोनू और शिव पार्टी द्वारा भोलेनाथ के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 4 जुलाई को भोलेनाथ के जलाभिषेक के बाद विशाल संत सम्मेलन एवं भंडारा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में जूना अखाड़ा हरिद्वार, जूनागढ़ गुजरात काशी, उज्जैन, प्रयाग राज,अनक प्रदेश से संत पहुंच रहे है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हलका विधायक सीताराम यादव रहेंगे। बैठक में सरपंच राजेंद्र बाघोत, पंचायत समिति सदस्य महीपाल नंबरदार बाघोत, राजेंद्र फौजी छितरोली, मास्टर विनोद आकोदा, ठेकेदार बिक्रम गुर्जर, नरेंद्र पोता, संतोष पंच, बम लहरी भगतजी, धुपल पहलवान, रणसिंह हवलदार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।