फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Beware of those doing cyber fraud in the name of digital arrest

Mahendragarh-Narnaul News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वालों से रहें सावधान

Mon, 25 Nov 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Beware of those doing cyber fraud in the name of digital arrest
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

साइबर ठग प्रभावशाली लोगों, पुलिस अधिकारियों के फोटो का इस्तेमाल कर रुपये की मांग करते हैं। साइबर ठग व्हाट्स एप, फेसबुक और इंस्टाग्राम से उनका फोटो व्हाट्स एप डीपी पर लगाकर लोगों से रुपये मांगते हैं। इसलिए अगर कोई परिचित मैसेज भेजकर रुपये मांगता है तो विश्वास न करें। जागरूक होकर साइबर जालसाजों से सावधान रहें।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि तकनीकी युग में प्रत्येक व्यक्ति इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। यूजर्स की नासमझी और लापरवाही के कारण लोग अक्सर साइबर ठगों के जाल में फंसकर अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर अपराधी अब लोगों को ठगने के लिए डिजिटल अरेस्ट को अपना हथियार बना रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डिजिटल अरेस्ट व्हाट्स एप कॉल पर की जाने वाली ब्लैकमेलिंग है। इसमें पुलिस की वर्दी पहनकर या सरकारी विभाग का अधिकारी जैसा बैकग्राउंड तैयार कर साइबर ठग लोगों को इमोशनली और मेंटली टॉर्चर करते हैं। साइबर ठग लोगों को व्हाट्स एप के जरिए यकिन दिलाते हैं, कि उनके परिचित के साथ कुछ बुरा हो चुका है या होने वाला है। चूंकि सामने बैठा शख्स पुलिस की वर्दी में होता है तो अधिकांश लोग डर जाते हैं। इसके बाद उनके पैसों की डिमांड जाल में फंसते चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed