फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bechirag village Shahpur Doyam in Bhushan Khurd and village Sheoramnathpura in Surana gram panchayat

भूषण खुर्द में बेचिराग गांव शाहपुर दोयम और सुराना ग्राम पंचायत में गांव श्योरामनाथपुरा शामिल

Sun, 04 Sep 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bechirag village Shahpur Doyam in Bhushan Khurd and village Sheoramnathpura in Surana gram panchayat
नारनौल। हरियाणा सरकार की अधिसूचना अनुसार बेचिराग गांव शाहपुर दोयम को ग्राम पंचायत भूषण खुर्द खंड नारनौल और बेचिराग गांव श्योरामनाथपुरा को ग्राम पंचायत सुराना खंड सीहमा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बताया कि गांव सुराना में शामिल किए गए बेचिराग गांव श्योरामनाथपुरा की जनसंख्या शून्य होने के कारण वार्ड में कोई संशोधन नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत भूषण खुर्द में पंचों की कुल संख्या (महिलाओं के लिए स्थानों सहित) 8 की गई है। इसमें अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए एक और पिछड़ा वर्ग के लिए एक स्थान आरक्षित है। इनके वार्डों से प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित पंचों की संख्या, आरक्षण सहित आगामी चुनावों के प्रयोजन के लिए निर्धारित की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायतों के वार्डों का गठन 4 सितंबर तक किया जाएगा। 5 को वार्डबंदी सूची का प्रारंभिक प्रकाशन, 6 व 7 सितंबर को आपत्ति दर्ज की जाएगी। 7 सितंबर को ही आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। इसके बाद 8 व 9 सितंबर को कोई आपत्ति के निपटान से संतुष्ट नहीं है तो अपील कर सकता है।इसके बाद 9 सितंबर को ही अपीलों का निपटारा किया जाएगा। 10 सितंबर को वार्डों की सूची का अंतिम प्रकाशन सर्कल रेवेन्यू ऑफिसर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed