फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association Kanina thanked Aarti Singh Rao

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन कनीना ने आरती सिंह राव का किया धन्यवाद

Thu, 12 Dec 2024 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bar Association Kanina thanked Aarti Singh Rao
फोटो संख्या:59-कनीना में मंत्री आरती सिंह राव धन्यवाद करते  बार एसोसिएशन के सदस्य--संवाद
कनीना। वीरवार को बार एसोसिएशन कनीना के अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर मंत्री आरती सिंह राव का धन्यवाद किया। बार एसोसिएशन कनीना के प्रधान सुनील रामबास ने बताया कि न्यायालय परिसर में धरना खत्म कर दिया गया है। न्यायालय भवन निर्माण के लिए हरियाणा सरकार ने ई टेंडर इनवाइट की कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। इस दौरान उन्होंने लड्डू वोट बात कर खुशी जाहिर की तथा स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बुधवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट जस्टिस नरेश शेखावत व कैबिनेट मिनिस्टर हरियाणा सरकार आरती सिंह राव के सहयोग से न्यायालय भवन निर्माण की डीएनआईटी से अप्रूवल हो गया है। बार एसोसिएशन प्रधान सुनील रामबास ने बताया कि कनीना न्यायालय भवन का निर्माण 9 करोड़ 89 लाख 76634 रुपये की लागत से 540 दिन में बनकर तैयार होगा। इस दौरान पूर्व प्रधान दीपक चौधरी, पूर्व प्रधान रमेश कौशिक, पूर्व प्रधान संदीप, पूर्व प्रधान गिरवर लाल कौशिक, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश रामबास सहित बार एसोसिएशन के अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed