फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bar Association demands Justice to start ADJ Court

बार एसोसिएशन ने न्यायमूर्ति से की एडीजे कोर्ट शुरू कराने की मांग

Thu, 17 Mar 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bar Association demands Justice to start ADJ Court
कोर्ट परिसर महेंद्रगढ़ में पौधरोपण करते न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल। संवाद - फोटो : Narnol
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर कुमार मित्तल ने वीरवार को महेंद्रगढ़ न्यायालय का निरीक्षण किया। न्यायालय में पहुंचने पर एसडीजेएम मुनीष कुमार नागर, बार प्रधान बंसीलाल यादव, एसडीएम दिनेश कुमार द्वारा बुकें देकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने निरीक्षण की शुरूआत पौधरोपण के साथ की। इस दौरान बार एसोसिएशन की ओर से बार प्रधान बंशीलाल यादव ने मांगपत्र रखा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में एडीजे कोर्ट की नितांत आवश्यकता है। इसके लिए सामाजिक संगठनों एवं बार द्वारा दो बार 32 दिन और 150 दिन तक आंदोलन भी किया जा चुका है। इससे पहले भी हुए निरीक्षणों के दौरान यह मांग उठाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया है। वहीं सरकार द्वारा इसके लिए प्राथमिक अनुमति दी जा चुकी है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति ने कहा कि वे मांगों के समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगे। महेंद्रगढ़ में एडीजे कोर्ट शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा महेंद्रगढ़ न्यायालय परिसर में उपभोक्ता न्यायालय के लिए जगह का चयन किया जाएगा। न्यायमूर्ति के बार रूम में पहुंचने पर वरिष्ठ अधिवक्ता जिम्मी चौधरी, केएल यादव, मदन मिंह शेखावत, एमपी सैनी द्वारा पगड़ी पहनाकर तथा संत कुमार यादव, सुरेंद्र बंसल, शिव वीर, महेंद्र सिंह यादव द्वारा स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया गया। अधिवक्ता जिम्मी चौधरी व धर्मवीर यादव ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर अधिवक्ता संत कुमार यादव, बबलू प्रजापत, गौरीशंकर, राजेश कौशिक पाली, वीरेंद्र खायरा, सतीश लुखी, पुष्पेंद्र शेखावत, राजेंद्र शेखावत, बुधराम यादव, बलबीर सिंह शेखावत, रविंद्र बसाई, अजनेश यादव, सुजाता शेखावत, सुनीता सिंह, विनीत पाल, संदीप सुरेंद्र सतवीर रिवासा रविंद्र खेरवाल, आलोक खैरवाल, रणजीत सिंह, दयाराम यादव, कुलदीप सैनी, सुरेश शर्मा, राजवीर यादव, जोगिंद्र रिवासा, विकास गोयल सहित बार सदस्य उपस्थित रहे।

बार रूम महेंद्रगढ़ में न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अधिवक्ता। स?

बार रूम महेंद्रगढ़ में न्यायमूर्ति सुधीर मित्तल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते अधिवक्ता। स?- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed