{"_id":"63ff9ce660db4e3397069f34","slug":"ban-on-election-of-saini-sabha-narnaul-narnol-news-c-17-1-81608-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा नारनौल के चुनाव पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सैनी सभा नारनौल के चुनाव पर लगी रोक
Thu, 02 Mar 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 02 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिला रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटीज नारनौल ने सैनी सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए 23 फरवरी को सैनी सभा के चुनाव अधिकारी को तलब किया था। इसके बाद जिला रजिस्ट्रार फर्म ने 28 फरवरी को पत्र जारी कर सैनी सभा नारनौल के चुनावों पर रोक लगा दी है तथा अगली सुनवाई की तिथि 6 मार्च रखी है।
जानकारी के अनुसार सैनी सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी ने सीएम विंडो में शिकायत लगाकर अपने कार्यकाल की जांच की मांग की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला रजिस्ट्रार ने तीन अधिकारियों की कमेटी बनाकर जांच की। जिसमें जयप्रकाश सैनी को क्लीन चिट दी। जिला रजिस्ट्रार ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जयप्रकाश सैनी के कार्यकाल में गड़बड़ नहीं है व कोई रिकार्ड बकाया नहीं है। आदेश में बताया कि जिस कार्यकारिणी ने इसकी जांच करवाई वह अप्रूव नहीं थी उसको किसी की जांच का अधिकार नहीं था लेकिन सैनी सभा की वर्तमान कार्यकारिणी इस बात पर अड़ी है कि जयप्रकाश सैनी की सदस्यता अस्थायी तौर पर रद्द की हुई है।
सैनी सभा में नोटिस बोर्ड पर कार्यकारिणी के महासचिव ने एक नोटिस 12 फरवरी को लगाया है। जिस पर लिखा है कि पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी की सदस्यता अस्थायी तौर पर रद्द की हुई है। इस नोटिस को देखकर जयप्रकाश सैनी ने जिला रजिस्ट्रार के समक्ष अपनी बात रखी व न्याय दिलाने की प्रार्थना की। जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला रजिस्ट्रार ने आगामी आदेशों तक सैनी सभा नारनौल के चुनाव पर रोक लगा दी है। चुनाव को लेकर अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी।