{"_id":"6765b609eddb061ccf0e5ed1","slug":"balanced-diet-is-necessary-to-prevent-malnutrition-dr-anand-narnol-news-c-203-1-sroh1011-113969-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार जरूरी : डॉ आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार जरूरी : डॉ आनंद
Fri, 20 Dec 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में कोई भी बच्चा कुपोषित न हो। इसलिए सभी को जागरूक होना जरूरी है। सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण युक्त आहार भी दे रही है। एडीसी शुक्रवार को महेंद्रगढ़ के एसडी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए संतुलित आहार मिलना जरूरी है। बच्चों में कुपोषण के कारण उनकी शारीरिक और मानसिक विकास में रुकावट आती है, जिससे उनकी पढ़ाई, खेल और सामाजिक जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंने आंगनबाड़ी वर्कर को कहा कि संतुलित आहार से ही शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज, और कार्बोहाइड्रेट्स का सेवन करके हम कुपोषण से बच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि खंड महेंद्रगढ़ में 66 बच्चे अति कुपोषित पाए गए हैं। पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। जो बच्चे कमजोर हैं वे एनआरसी में टेस्ट करवाएं। इस मौके पर पर सीडीपीओ कांता, सुपरवाइजर अनीता यादव, नीतू , सुमन बाई, दर्शना, चंचल, सुनीता, शिवानी, किरण, जगदेव यादव, शोभा यादव मौजूद रहीं।