फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Balanced diet is essential for mental and intellectual development

मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए संतुलित आहार जरूरी

Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Balanced diet is essential for mental and intellectual development
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य दिवस तथा मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूर्णप्रभा ने की। इस मौके पर प्राचार्या ने बताया कि छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। अधिकतर छात्राओं में बीएमआई का मान 18.5 से कम आता है जो अस्वस्थता की पहचान है। बीएमआई का मान 18.5 से 24 के बीच होना अच्छे स्वास्थ्य का द्योतक माना गया है। इसलिए छात्राओं को सदैव संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। निरंतर व्यायाम करना चाहिए।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि देश की नारी स्वस्थ होगी तभी तो देश उन्नत होगा। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी रेखा पूनिया ने बताया कि आज के समय में लड़कियों में विभिन्न प्रकार के खनिजों की कमी का एक बड़ा कारण अपने शरीर व इसकी देखभाल का ज्ञान ना होना भी है। इसकी ओर ध्यान दिया जाना बेहद जरूरी है। छात्राओं का बीएमआई कल्क्यूलेट किया गया तथा छात्राओं को सेनिटरी पैड दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. पलक, डॉ. सपना यादव, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. संजीता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed