फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Balaji's court decorated with colorful flowers

Mahendragarh-Narnaul News: रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया बालाजी का दरबार

Thu, 27 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Balaji's court decorated with colorful flowers
फोटो नंबर- 27सुंदरकांड पाठ के दौरान यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट करते मंडल के सदस्य। स्रोत-सं - फोटो : औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी के बाद जांच के दौरान मौजूद लोग।
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन मंगलवार रात मोहल्ला चौधरियान में अमित कुमार गुप्ता व भगवान गुप्ता के निवास स्थान पर किया गया।
विज्ञापन

योगेश शर्मा द्वारा पूजा अर्चना करवाकर सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया। अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। राजेश सोनी द्वारा रंग बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। मंडल के प्रमुख सदस्य सुरेंद्र गर्ग ने मुख्य यजमान को बालाजी महाराज की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। योगेश शर्मा ने राम कहानी सुनो रे राम कहानी, महावीर प्रसाद अग्रवाल ने पकड़ लो हाथ बालाजी नहीं तो हम डूब जाएंगे।
विज्ञापन

काशीराम सैनी ने मेरा कोई न सहारा बिन तेरे घनश्याम सांवरिया मेरे, गौरी शंकर शर्मा ने मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली, भजन से भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर कमल, धीरज, नीरज, प्रवेश, जगमोहन, अशोक व बजरंग आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed